28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
हाईटेंशन लाइन का 'तांडव': भड़की 'आग' में समाया 'आशियाना', महिला की 'जिंदा' मौत
उत्तर प्रदेश

हाईटेंशन लाइन का ‘तांडव’: भड़की ‘आग’ में समाया ‘आशियाना’, महिला की ‘जिंदा’ मौत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आधी रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने इंसान और सिस्टम दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर झोपड़ी पर गिरी और कुछ ही पलों में पूरा आशियाना आग का गोला बन गया। इस भयावह घटना में 52 वर्षीय अनीता जिंदा जल गईं,जबकि उनके पति गणेश गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

हाईटेंशन लाइन का 'तांडव': भड़की 'आग' में समाया 'आशियाना', महिला की 'जिंदा' मौत

गिरवां थाना क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द गांव में रात करीब एक बजे गणेश अपनी पत्नी के साथ सड़क किनारे बनी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर सीधे झोपड़ी पर आ गिरी। तेज करंट और चिंगारी ने देखते ही देखते आग को जन्म दे दिया। झोपड़ी में पंचर की दुकान चलने के कारण वहां टायर, ट्यूब और अन्य ज्वलनशील सामान भरा हुआ था। जैसे ही आग लगी, इन सामानों ने लपटों को और विकराल बना दिया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी भयंकर हो गई कि दंपती को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

हाईटेंशन लाइन का 'तांडव': भड़की 'आग' में समाया 'आशियाना', महिला की 'जिंदा' मौत

आग की लपटों और चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि भीतर फंसी महिला को बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों को गंभीर हालत में र मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। गणेश का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा नें आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार में ‘लापरवाही’ पर छुड़ाये छक्के

मछली खाओ और कमाओ: आजीविका मिशन में नई क्रांति, रोजगार और मुनाफा में ‘बढ़ोत्तरी’

मंडलायुक्त ने पेंशन अदालत में दिए निर्देश : रिटायर्ड कर्मियों के देयकों का कराएं भुगतान …

“जीतू जी” का कारवां भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाने की ओर !

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती नें ‘स्वर्गारोहण’ विमान किया समर्पित: जरूरतमंदों की अंतिम यात्रा होगी सम्मानजनक

City News Uttar Pradesh Desk

मंडल के तीन तहसीलदार डिप्टी कलक्टर बने …

ब्रेकिंग न्यूज़