27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र नें तालाब पूजन कर जल संरक्षण पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र नें तालाब पूजन कर जल संरक्षण पर दिया जोर

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप नें जल संचयन पर जोर देते हुये इसके उद्देश्यों पर सारगर्भित विचार रखें। डीएम नगेंद्र बड़ोखर खुर्द के मनका गांव में जल गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। यहां तालाब पर पूजन-अर्चन किया। डीएम नें गोष्ठी में कहा भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने के लिए जल का संचयन एवं संरक्षण की विशेष आवश्यकता है, इस कार्य में जन सहयोग जरूरी है। मरौली झील का अवलोकन करते हुए उन्होंने भूगर्भ के गिरते जलस्तर को बचाने हेतु जल संचयन एवं संरक्षण पर ज़ोर दिया।

डीएम नगेंद्र नें तालाब पूजन कर जल संरक्षण पर दिया जोर

कहा की छोटे-छोटे कार्य करके जल का संचयन किया जा सकता है। अपने खेतों में पानी एकत्र करने हेतु खेत तालाब योजना एवं तालाबों की खुदाई तथा अन्य जल स्रोतों में वर्षा जल का संरक्षण करना होगा।कहा की पानी के अति दोहन एवं इसके दुरुपयोग पर भी हमें गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने कहा कि भूगर्भ जल को बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण करना अति आवश्यक है ,इसके लिए तालाब, खेत तालाब योजना तथा मेड़बंदी के कार्य के द्वारा जल संचयन किया जा रहा है।

डीएम नगेंद्र नें तालाब पूजन कर जल संरक्षण पर दिया जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल अमूल्य है, इसका संचयन आगे आने वाले समय के लिए बहुत आवश्यक है, क्योंकि भूजल स्तर निरंतर गिर रहा है। जल कोष यात्रा के द्वारा भूगर्भ जल को बढ़ाए जाने हेतु नोडल अधिकारी अटल भूजल योजना के माध्यम से जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा जल संरक्षण के लिए कूप जीर्णोद्धार हेतु प्रेरित, जल स्रोत, तालाब का भ्रमण करते हुए तालाब के भीटो पर वृक्षारोपण कराए जाने पर प्रकाश डाला गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गरीबों के ‘मिट्टी चूल्हे’ फिर होने लगे ‘आबाद’ : महंगा शौक है सरकार !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

एसडीएम सुधीर जी तोडियें चुप्पी : पालिका में पीएम स्वनिधि योजना में अवैध वसूली ! …

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

झंडा दिवस ने याद दिलाया यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास: दी गई सलामी

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन डेंगू नियंत्रण के लिये दिये सख्त निर्देश : प्रतिदिन कार्य की रिपोर्ट तलब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़