City News Uttar Pradesh
बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना "कुबेर"
उत्तर प्रदेश

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब की चौंकाने वाली खबर है। जिले में बालू खनन नें योगी सरकार को पटखनी दे दी है।खनन में योगी का खजाना नहीं “खनक” पाया और “खनन करने वालों का खजाना कुबेर का खजाना” बन गया।

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना "कुबेर"
The treasury of the Yogi government in sand mining became the treasure of the sand contractors.

जिले में वैध-अवैध खनन से बालू कंपनियां मालामाल और खनिज विभाग कंगाल हो रहा है। खनिज विभाग के आंकड़े खुद यही बयां कर रहे हैं।खनन नियमावली को धता बताकर रात-दिन भारी पैमाने पर बालू का खनन और ओवर लोडिंग के बावजूद खनिज विभाग को अपना लक्ष्य पूरा करने में पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। फिर भी यह लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा।
साल-दर-साल गिरावट बदस्तूर जारी है।

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना "कुबेर"
The treasury of the Yogi government in sand mining became the treasure of the sand contractors.

आंकड़े रो -रो कर बता रहे हैं की पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष मार्च माह में बालू से आने वाली राजस्व में 1.08 अरब रुपये की कमी आई है। अन्य सभी मदों में भी खनिज विभाग को करीब 97 करोड़ का घाटा हुआ है।
लगभग डेढ़ दर्जन खदानों में पट्टाधारक कंपनियां रात-दिन भारी-भरकम मशीनों से वैध-अवैध खनन में बेखौफ जुटी हैं। अक्सर प्रशासन की टीमें इसकी धरपकड़ भी कर रही हैं। कंपनियों की आमदनी लगातार बढ़ रही है। दूसरी तरफ खनिज विभाग को अपना राजस्व लक्ष्य भी पूरा करने के लाले हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मार्च तक खनिज विभाग ने अपनी कार्रवाइयां ज्यादा कीं फिर भी रॉयल्टी और अन्य राजस्व कम आया। बीते वर्ष 2020-21 में बालू की रॉयल्टी से दो अरब 88 करोड़ 62 लाख 70 हजार 553 रुपये मिले थे। इस वर्ष यह घटकर एक अरब 80 करोड़ 40 लाख 59 हजार 650 रुपये रह गई।

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना "कुबेर"
The treasury of the Yogi government in sand mining became the treasure of the sand contractors.

खनिज विभाग को अवैध खनन, जुर्माना और अन्य मदों की आमद में घाटा हुआ है। पिछले साल मार्च तक दो अरब 96 करोड़ 72 लाख 23 हजार 301 रुपये राजस्व जुटाया था। इस वर्ष यह घटकर एक अरब 99 करोड़ 72 लाख 9 हजार 942 रुपये रह गया है। लगभग 97 करोड़ राजस्व कम आया है। उधर, खनिज विभाग का वार्षिक लक्ष्य चार अरब रुपये है, लेकिन मार्च तक 50 फीसदी ही हो पाया है। खनिज अधिकारी का कहना है कि लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन और ओवर लोडिंग पर लगातार कार्रवाई चल रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – लगन से काम करने पर मिलती है सफलता: आरपी सिंह

City News Uttar Pradesh

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान

City News Uttar Pradesh

बबेरू में वाहनों के जाम से सभी परेशान : एसडीएम को चेतावनी पूर्ण ज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति ने स्योढ़ा पुल की दुरुस्ती के दिये निर्देश :भारी वाहन परिवहन पर लगाई रोक

घर का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर चोरी: पुलिस नें शुरू की पड़ताल

पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमीका के शव : आनर किलर की आशंका, गांव में फोर्स तैनात

ब्रेकिंग न्यूज़