- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज सकुशल संपन्न हुई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज में देश की अमन शांति की दुआ मांगी।

शांतिपूर्ण नमाज कराने के लिए ईदगाह सहित जिले की सभी मस्जिदों के बाहर एहतियात के तौर पर पुलिस मौजूद रही। नमाज के बाद सभी ने एक दुसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। नमाज के पूर्व और संपन्न होने तक ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गयी।

नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने व सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी। सभी मस्जिदों में पुलिस की भारी तैनाती रही, प्रशासनिक एंव पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सबसे पहले बकरीद की नमाज शहर के बाबूलाल चौराहा स्थित ईदगाह में संपन्न हुई, इसके बाद बाकी मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने नमाजियों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगों नें इस पर्व पर तरह -तरह के लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। घर जाकर मुबारक वाद एंव खान-पान का सिलसिला देर रात तक निरंतर जारी रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
