- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन और तालाबों पर अतिक्रमण हटाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अतर्रा तहसील क्षेत्र अंतर्गत तालाब की भूमि पर मकानों का निर्माण कर अवैध रूप से किए गए कब्जे को प्रशासन द्वारा बुलडोजर के माध्यम से ढहा दिया।

अतर्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम अधरोरी में गाटा संख्या 524 में 0.356 हे. में तालाब बना हुआ है। जिसके किनारे की भीटा पर गांव के राममिलन पुत्र मुन्ना, शिवमोहन पुत्र किशोरीलाल, रणधीर पुत्र भइयालाल द्वारा 7-7 वर्ग मीटर तथा रामनरेश पुत्र मुन्ना द्वारा 18 वर्गमीटर, खिलाड़ी पुत्र भैरमा द्वारा 9 वर्गमीटर, शिवमोहन पुत्र किशोरीलाल द्वारा 42 वर्गमीटर, भगवानदीन पुत्र रामखिलावन द्वारा 8 वर्गमीटर तालाब की भूमि व भीटा पर अवैध मकान का निर्माण करके अतिक्रमण किया गया था। जिसे उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को जेसीबी की मदद से सभी अवैध निर्माण ढहा दिए और 98 वर्गमीटर तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

इसी प्रकार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ अतर्रा ग्रामीण के खलिहान गाटा संख्या 2227 रकबा 0.206 हेक्टेयर पर भागीरथी पुत्र फकीरा व जगप्रसाद पुत्र रामऔतार खाद गड्ढा संख्या 2229 रकबा 0.028 हेक्टेयर पर राजाभइया पुत्र कल्लू उपला के स्थान गाटा संख्या 2228 रकबा 0.057 हेक्टेयर पर छेदीलाल पुत्र कल्लू चकमार्ग गाटा संख्या 2276 रकबा 0.069 हेक्टेयर पर रामआसरे पुत्र बिंदा व चकमार्ग गाटा संख्या 2251 रकबा 0.093 हेक्टेयर पर पप्पू पुत्र बैकल खलिहान गाटा संख्या 3764 रकबा 0.024 हेक्टेयर पर गया प्रसाद पुत्र दिरपाल द्वारा किए गए अवैध कब्जे को बुल्डोजर की मदद से अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
