
- विनोद मिश्रा
बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा केशव कुंज में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता और पूर्व सांसद भैरव मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली और प्रेम, भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान पूरे माहौल में भक्ति गीतों और पारंपरिक होली के लोकगीतों की ध्वनि गूंजती रही।

इस अवसर पर जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक अनुराग, संघ के वरिष्ठ नेता रुद्र प्रसाद मिश्रा के साथ-साथ जिले के अन्य भाजपा विधायक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ और भाजपा नेताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक भी है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और भारतीय संस्कृति की रक्षा करने की बात कही। समारोह में होली के भजन और पारंपरिक लोकगीतों के साथ उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन की भव्यता और सामाजिक संदेश की सराहना की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
