
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने भाजपा के नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल्लू राजपूत एक कर्मठ, निष्ठावान और जमीनी नेता हैं, जो कार्यकर्ताओं के बीच से निकलकर संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए तत्पर हैं।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कल्लू राजपूत के नेतृत्व में भाजपा संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में नए जिलाध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कल्लू राजपूत के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिल रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
