City News Uttar Pradesh
बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति की इमारत पर जल्द बुलडोजर चलेगा। बांदा विकास प्राधिकरण ने अवैध ढंग से बनाई गई इमारत को लेकर जारी नोटिस की अवधि के अंतिम दिन सोमवार को जमीन के अभिलेख और मानचित्र नहीं उपलब्ध कराने पर ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं।

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई
Yogi’s bulldozer will run on the three-storey building of former MLA Brijesh Prajapati, big action will be taken if the record is not given on the notice

बता दें कि विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे बृजेश कुमार प्रजापति पार्टी छोड़ स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने उन्हें तिंदवारी से टिकट देकर चुनाव लड़ाया था, लेकिन वह हार गए थे।

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई
Yogi’s bulldozer will run on the three-storey building of former MLA Brijesh Prajapati, big action will be taken if the record is not given on the notice

मूलरूप से जिले के जारी गांव निवासी पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में जेएन डिग्री कालेज के पास तिमंजिला भवन बनवाया था। बीडीए ने विधानसभा चुनाव के बाद इसे लेकर 24 मार्च को उन्हें नोटिस जारी की थी, जिसमें गलत ढंग से भवन बनाने की बात कही थी। 15 दिन का समय देते हुए बिजलीखेड़ा में बने तिमंजिला भवन संबंधित सभी कागजात और मानचित्र तलब किए थे। पूर्व विधायक के अधिवक्ता की ओर से इसके लिए समय मांगा गया था। विकास प्राधिकरण ने पहले सात अप्रैल तक का समय दिया था। अनुरोध के बाद 16 और फिर 18 अप्रैल तक की मोहलत दी थी।

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई
Yogi’s bulldozer will run on the three-storey building of former MLA Brijesh Prajapati, big action will be taken if the record is not given on the notice

सोमवार को बीडीए कार्यालय में पूर्व विधायक के अधिवक्ता उनका पक्ष रखने के लिए हाजिर हुए। बीडीए के अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी और अधिवक्ता के बीच डेढ़ घंटा तक बहस चली। इसके बाद भी कोई अभिलेख या मानचित्र नहीं उपलब्ध कराए गए। अधिवक्ता ने दो दिन की मोहलत मांगी, लेकिन अधिशासी अभियंता ने उच्चाधिकारियों का हवाला देकर मना कर दिया।

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई
Yogi’s bulldozer will run on the three-storey building of former MLA Brijesh Prajapati, big action will be taken if the record is not given on the notice

इसके बाद अभियंता ने भवन पर बुलडोजर चलाने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने आदेश की प्रति कोतवाली, मंडलायुक्त एवं बीडीए के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह व डीएम को भी भेजी है। साथ ही भवन में भी नोटिस चस्पा कराई गई है। उधर, इस संबंध में पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई
Yogi’s bulldozer will run on the three-storey building of former MLA Brijesh Prajapati, big action will be taken if the record is not given on the notice

बीडीए अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी ने बताया कि पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति को भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर नोटिस दी गई थी। वह मकान के अभिलेख व मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जबकि उन्हें तीन बार मौका दिया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर बिजलीखेड़ा स्थित भवन को जल्द ध्वस्त किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री और विधायक ने बांदा डिपो को दी सौगात: 28 मिनी और 4 एसी बसों को मिली हरी झंडी

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा के चकबंदी का पढ़ाया पाठ: कुशलता से निपटारे पर जोर

City News Uttar Pradesh

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक

स्टेडियम बना अफसरशाही की कब्रगाह: स्विमिंग पूल बंद, खिलाड़ियों की हिम्मत तोड़ता सिस्टम

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का चला चाबुक : सात प्रधानों के अधिकार हो सकते हैं सीज !

City News Uttar Pradesh

अहंकार तोड़ने के प्रतीक पूजे गये गोवर्द्धन : गौवंश संरक्षण का भी संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़