
- विनोद मिश्रा
बांदा। रसोई गैस सिलेंडर को लेकर जनपद में मची “अफरातफरी” अब “बड़े जनआक्रोश” में बदलती नजर आ रही है। हालात इतने “बदतर” हो चुके हैं कि “बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे तक 7 से 8 घंटे भूखे-प्यासे” गैस एजेंसियों के बाहर “लाइन” में खड़े रहने को मजबूर हैं। इस गंभीर स्थिति पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने खुलकर “नाराजगी” जताते हुए “सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा” कर दिया है।

अशोक त्रिपाठी ने जिला भाजपा अध्यक्ष, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओम मणि वर्मा और पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता से आग्रह करते हुए कहा कि जनपद की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और इसे नजरअंदाज करना जनता के साथ अन्याय होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे तत्काल हस्तक्षेप करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त कराएं, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घंटों लाइन में खड़े रहने की मजबूरी से राहत मिल सके।

अशोक त्रिपाठी ने सवाल उठाया कि जब होम डिलीवरी की व्यवस्था मौजूद है, तो आखिर लोगों को सड़कों पर लाइन में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है? उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता को दर्शाता है। त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ जनता परेशान है, वहीं जिम्मेदार लोग मौन साधे बैठे हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

उन्होंने मांग की कि अगले 48 घंटों के भीतर सत्ता, संगठन और प्रशासन की संयुक्त आपात बैठक बुलाई जाए और गैस वितरण व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आती, तब तक अन्य कार्यों को रोककर इस समस्या पर फोकस किया जाए। अशोक त्रिपाठी ने एक सख्त और व्यावहारिक सुझाव देते हुए कहा कि हर गैस एजेंसी को होम डिलीवरी की सूची एक दिन पहले तैयार करनी चाहिए और उपभोक्ताओं को फोन करके इसकी पुष्टि करनी चाहिए। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और असली लाभार्थियों तक गैस पहुंचेगी। अंत में उन्होंने “भावुक” होते हुए कहा कि “जनता की परेशानी” को “नजरअंदाज” करना किसी भी “जनप्रतिनिधि के लिए उचित नहीं” है। जनता दुखी है तो हम भी चैन से नहीं बैठ सकते।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
