City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में दुनिया का खुलेगा पहला जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी पढ़ाई
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में दुनिया का खुलेगा पहला जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी पढ़ाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के चित्रकूट मंडल से एक अच्छी खबर आई है। यहां के “हमीरपुर जिले में दुनिया का पहला जल विश्वविद्यालय खोला जाएगा”। भविष्य में “जल संकट को देखते हुए यह यूनिवर्सिटी खुल” रही है। यहां पानी की पढ़ाई और रिसर्च होगी। इस यूनिवर्सिटी को खोलने की पहल स्वीडन के पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. रविकांत पाठक ने की है। प्रो. रविकांत ने इस यूनिवर्सिटी के लिए 25 एकड़ भूमि भी दान की है। जिले के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने इस विश्वविद्यालय का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया था।

चित्रकूट मंडल में दुनिया का खुलेगा पहला जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी पढ़ाई
World’s first water university will open in Chitrakoot division: water will be studied

जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर रविकांत पाठक हमीरपुर जिले के रिरुईपारा के रहने वाले हैं। इस समय वह स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग में पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिक हैं। प्रो. रविकांत ने इस जल विश्वविद्यालय को खोलने की पहल की है। इस यूनिवर्सिटी में शिक्षा संकाय खोला जाएगा। यहां पांच कोर्स शुरू होंगे। इस कोर्स के नाम जल विज्ञान, जल अभइयांत्रिकी और प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, जल और मानविकी एवं जल और अंतरिक्ष होंगे। इसके साथ ही कुछ गतिविधियां भी संपन्न कराई जा सकती हैं। इसमें समाज के लिए जल, प्रकृति के लिए जल, जल संसाधन निरीक्षण और मूल्यांकन, जल संस्थान और जल आपदा प्रबंधन शामिल हैं।


प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि यह पहला विश्वविद्यालय होगा जहां पर छात्र-छात्राएं जल की कमी से पैदा हो रही समस्याओं का एडवांस टैक्नोलॉजी से समाधान खोजेंगे। यहां पर यूजी के मानकों के अनुरूप ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसमें जल संरक्षण और जल संकट कोर्स के रूप में शामिल होगा। बता दें कि यह दुनिया का पहला जल विश्वविद्यालय होगा जहां पर जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया जाएगा। हमीरपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने इस यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव 30 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें खेल व्यवस्था की खोली पोल : जांच पर दिया जोर

Banda- कोरोना काल : स्कूलों में नहीं बटा भोजन तो कंहा गया राशन…

कथित नटवरलाल सर्वेश दीक्षित की जमानत याचिका हुई खारिज …

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में सात राज्यों के किसानों का मेला शुरू,कॄषि मंत्री नें कॄषि बिलों को सराहा …

City News Uttar Pradesh

बांदा : चचेरे भाई को गोली मारने में 10 वर्ष की कैद, व 10 हजार रुपये जुर्माना की भी सजा

डीएम दीपा रंजन नें किया रेड एलर्ट: बिजली विभाग की हड़ताल से निपटने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़