24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
रेहुंटा बालू खदान : बुलडोजर से बालू भरते समय चालक की दबकर मौत, हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

रेहुंटा बालू खदान : बुलडोजर से बालू भरते समय चालक की दबकर मौत, हत्या का आरोप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खदान में मौरंग भरवाते समय ट्रक चालक की बुलडोजर से दबकर मौत हो गई। घटना से खदान में अफरा-तफरी मच गई परिवारी जनों का आरोप है कि जानबूझकर बुलडोजर से दबाकर मार दिया गया। बाद में उसके ऊपर मौरंग डाल दी गई । घटना को लेकर आक्रोश में नारेबाजी व प्रदर्शन करने का प्रयास हुआ। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत करा दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ बुलडोजर को कब्जे में लिया है।

रेहुंटा बालू खदान : बुलडोजर से बालू भरते समय चालक की दबकर मौत, हत्या का आरोप
Rehunta sand mine: The driver dies while filling sand with a bulldozer, accused of murder

शहर के किलेदार का पुरवा गल्लामंडी निवासी युवक रामबरन राजपूत का पुत्र चालक दीपक पैलानी की रेहुंटा खदान ट्रक में बालू भरवाने गया था। वहां बालू भरवाते समय बुलडोजर सिर में लगने से उसकी मौत हो गई। वह बुलडोजर की डाली गई बालू के नीचे दब गया। खलासी ने उसका हाथ बाहर निकला देखा तो मामले की जानकारी हुई। आनन-फानन खलासी वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गया। जहां से चिकित्सकों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। चालक के परिवार को जानकारी दी गई। चाचा तुलसी राजपूत समेत अन्य परिवार के अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर आक्रोशित जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मारने के बाद उसे मौरंग के नीचे दबा दिया गया।

आरोपित बुलडोजर चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जाए। पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 30 लाख रुपये मुआवजा खदान ठेकेदार दे। आक्रोशित परिवार ने नारेबाजी करना शुरू की। इसी बीच सूचना पर सीओ आनंद कुमार पांडेय व पैलानी थाना निरीक्षक नंदराम प्रजापति ने परिजनों को समझाकर शांत कराया । सीओ ने बताया कि बालू भरवाते समय हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : बेटियां मानवता को ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ उपहार – इं. प्रणव…

City News Uttar Pradesh

बांदा का काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के हैवान बेलगाम, मासूमों की चीखों से कांप रहा कानून

बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख …

किशोरी का अपहरण कर ‘सामूहिक’ दुष्कर्म, पुलिस ‘आरोपियों की पकड़’ में विफल !

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 20.36 करोड़ से परियोजनाओं से ‘सड़को’ का होगा ‘कायाकल्प’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़