26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, डीएम की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान
उत्तर प्रदेश

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद बांदा के गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों भरण पोषण हेतु “भूसा दान महादान अभियान” चलाया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पिपरगवां विकास खण्ड तिन्दवारी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, डीएम की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान
Bhusa Dan Maha Abhiyan: Fifty quintals of straw donated for Gaushalas, a campaign was run under the chairmanship of DM

भूसा दान महादान अभियान के अन्तर्गत ग्राम पिपरगवां में गया प्रसाद साहू, पूर्व प्रवक्ता, सत्य नारायण इण्टर कॉलेज तिन्दवारी के द्वारा 50 कु0 भूसा दान किया गया। साथ ही श्री गया प्रसाद साहू के भाई श्री रामप्रताप साहू एवं रामकृपाल साहू द्वारा क्रमशः लगभग 40 कु0 व 05 कु0 भूसा दान किया गया तथा बटाईदार श्री शिव विशाल सिंह द्वारा भी 05 कु0 भूसा दान किया गया।

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, डीएम की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान
Bhusa Dan Maha Abhiyan: Fifty quintals of straw donated for Gaushalas, a campaign was run under the chairmanship of DM

इस प्रकार उपुर्यक्त चारों विभुतियों ने 100 कुन्टल भूसा दान किया गया। श्री गया प्रसाद साहू जी के साथ उनके दोनों भाईयों श्री रामकृपाल साहू, रामप्रताप साहू, बटाईदार शिव विशाल सिंह तथा महिला बटाईदार श्रीमती देवकी का माल्यापर्ण कर सम्मानित किया तथा उन्हें लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया।

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, डीएम की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान
Bhusa Dan Maha Abhiyan: Fifty quintals of straw donated for Gaushalas, a campaign was run under the chairmanship of DM

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज पूरे जनपद बांदा में भूसा दान महादान अभियान की शुरूआत गया प्रसाद साहू निवासी ग्राम पिपरगवां जिनकी उम्र 86 वर्ष है, से हुई है। ईश्वर से कामना है कि श्री साहू ही सैकड़ों साल जीवित रहे। आज इनके द्वारा 50 कु0 भूसा दान किया गया। जिला प्रशासन, विकास परिवार एवं पशु पालन विभाग की ओर से मुक्तकण्ठ से प्रशंसा करता हूं।

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, डीएम की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान
Bhusa Dan Maha Abhiyan: Fifty quintals of straw donated for Gaushalas, a campaign was run under the chairmanship of DM

उन्होंने कहा कि गया प्रसाद साहू जी द्वारा जनपद में आज सबसे बड़ा दान किया है। इसलिए इनको जनपद में भूसा दान महादान अभियान का ब्राण्ड एम्बेसण्डर घोषित करता हूं।जिलाधिकारी द्वारा सभी किसान भाईयों से अपील किया कि गौशालाओं में संरक्षित बेजुबान गौवंशों के लिये श्री गया प्रसाद साहू से प्रेरणा लेकर स्वयं कुछ प्रतिशत भूसा दान करे और दूसरों को भी दान करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने-अपने जानवरों को खूटे से बांधकर रखे ताकि किसी अन्य किसान भाई की फसल को नुकसान न करें और बेजुबान जानवरों के लिये दान अवश्य करें। दानग्रही में आपका नाम जरूर आयेगा।

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, डीएम की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान
Bhusa Dan Maha Abhiyan: Fifty quintals of straw donated for Gaushalas, a campaign was run under the chairmanship of DM

गया प्रसाद साहू द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाईयो से कहा कि मैंने स्वयं जिलाधिकारी की प्रेरणा लेकर कर आज भूसा दान किया है और आप सभी से अनुरोध है कि गौशालाओं में संरक्षित बेजुबान गौवंशों के लिये स्वयं भी भूसा दान करें।उक्त कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 सिंह, खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी अमित कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, लेखपाल, सचिव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार

City News Uttar Pradesh

कृषि विकास के लिए सिमोनी धाम में लगा जोन स्तरीय मेला: बड़ी संख्या में जुटे किसान

City News Uttar Pradesh

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

दुर्दांत गैंगस्टर को मिली सजा, 9 साल बाद आया फैसला

City News Uttar Pradesh

शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन

City News Uttar Pradesh

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़