- विनोद मिश्रा
बांदा। गाली-गलौज का विरोध करने पर खानदानियों ने घर में घुसकर सास-बहू को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज खानदानियों ने घर का सामान तोड़फोड़कर तहस-नहस कर दिया। दोनो घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।

मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव निवासी लक्ष्मी (60) पत्नी छत्रपाल सिंह रविवार की शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी पारिवारिक नाती उसे गाली-गलौज करने लगा। लक्ष्मी ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। आधा दर्जन लोग उसके घर में घुस गए। लक्ष्मी और उसकी बहू माया (30) पत्नी जय सिंह को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। दोनो सास-बहू रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आईं। इससे नाराज खानदानी घर में घुस गए। घर का सामान तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया। लक्ष्मी का कहना है कि खानदानी अक्सर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते रहते हैं। कई बार पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन पुलिस इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
