City News Uttar Pradesh
ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता खुदकुशी कारण
उत्तर प्रदेश

ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता खुदकुशी कारण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मौसेरे भाई के दहिनवारा कार्यक्रम मां के साथ ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मृतका के नाना-नानी घर के बाहर गए थे। घर में सिर्फ मां थी, जो खाना पका रही थी। घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव की है। यहां आरती (16) ने अपने नाना के घर बुधवार की देर शाम अटारी में धन्नी से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता खुदकुशी कारण
The girl student who came to her maternal age hanged herself, mother said – don’t know the reason for suicide

मां सूरजकली ने बताया कि दो दिन पहले वह आरती के साथ मायके आईं थी। यहां बहन के लडक़े का दहिनवारा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सब लोग अपने-अपने घर चले गए थे। मृतका के नाना और नानी बैंक गए थे। मां खाना बना रही थी। इस बीच आरती ने यह कदम उठा लिया। उसने खुदकुशी क्यों की यह नहीं पता। मृतका के पिता सरोज सिंह जयपुर में कपड़े की छपाई का काम करते हैं। मृतका के मामा अवधेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका हाईस्कूल की छात्रा बताई गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल जीवन मिशन की खुली पोल : बांदा-हमीरपुर एवं झांसी में जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

तालाब पर नहाने गए किशोर की पानी में डूब कर हुई मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा की बंद कताई मिल : विधायक प्रकाश नें चालू कराने की जगाई आस ! …

बांदा की खपटिहा “बालू खदान 100/2” योगी को दे रही चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ? डीएम कब करेगी सख्ती ?

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !

धान खरीद बंद किसान ठोंक रहे माथा : मिलर्स, आढ़तियों में खुशियाँ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़