24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन
उत्तर प्रदेश

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अधिवक्ता संघ अतर्रा के चुनाव में अंतिम दिन अध्यक्ष व महासचिव समेत 21 पदों के लिए 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद में दो और महासचिव में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद ही पूरी स्थित स्पष्ट होगी।

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन
Advocates Association elections: 24 nominations filed for 21 posts on the last day

अतर्रा तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव में कोषाध्यक्ष पद में तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव प्रकाशन, सयुंक्त सचिव पुस्तकालय में दो-दो प्रत्याशियों ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद, संयुक्त सचिव प्रशासन व वरिष्ठ सदस्य कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में एक-एक पर्चा ही दाखिल होने से इनकी निर्विरोध जीत तय हो गई। अध्यक्ष पद में 11 बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए अमर सिंह राठौर का नामांकन होने से मुकाबला रोमांचक हो गया है। अधिवक्ता संघ के नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल अवस्थी के पास अधिवक्ताओं ने जोर-शोर से अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

यह हैं दावेदार : अध्यक्ष पद में अधिवक्ता अमर सिंह राठौर और दिलदार वर्मा। महासचिव पद पर मनोज कुमार द्विवेदी,राजेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता,विपिन कुमार मिश्रा ने अपने पर्चा दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र चंदेल,विपिन कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, नरेंद्र गुप्ता,संयुक्त सचिव प्रकाशन में रमेश चौरिहा, राघवेंद्र गुप्ता, सयुंक्त सचिव पुस्तकालय में दिनेश कुमार कुशवाहा, सुरेंद्र त्रिपाठी ने पर्चा भरा। नामांकन दाखिल होने के बाद अध्यक्ष,महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पदों में ही अभी चुनाव दिख रहा है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा

City News Uttar Pradesh

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार : एक कैबिनेट और छह राज्य मंत्री शामिल …

City News Uttar Pradesh

बांदा : पांच साल से कम बच्चों को बांटेंगे ओआरएस व जिंक टेबलेट, डायरिया से मौतों का स्तर शून्य लाने की कवायद …

कोडीन सीरप का ‘पांच लोग’ खोलेंगे राज: नेटवर्क की ‘जड़’ में कौन है मास्टरमाइंड?

City News Uttar Pradesh Desk

व्यापारी पुत्र शुभम गुप्ता लें आया खुशियों की बहार : मिल रही बधाईयां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़