- विनोद मिश्रा
बांदा। कालेज जाने को कहकर घर से निकली स्नातक छात्रा ने बेंदा गांव में पुल से यमुना नदी में कूदकर जान दे दी थी। स्वजन व पुलिस को गोताखोरों की मदद से खोजबीन करने में उसका शव घटना के 45 घंटे बाद घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर नदी किनारे उतराता मिला। पुलिस ने घर में रखी कापी से कथित सुसाइड पत्र बरामद किया है। जिसमें उसने बड़ी गलती होने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी अवधेश त्रिपाठी की स्नातक छात्रा 19 वर्षीय पुत्री श्वेता सोमवार सुबह घर से कस्बे के कालेज जाने को कहकर निकली थी। इसके बाद वह बस से बेंदाघाट पुल पहुंची थी। जहां उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। छात्रा के शाम तक घर न लौटने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। रात में ही पुलिस ने थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिससे पुलिस व स्वजन दोनों उसकी तलाश करते रहे। यमुना नदी में जाने पर सब्जी लगाने वाले वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसका यमुना नदी में कूदना बताया। जिसमें पुलिस व स्वजन ने नाव व गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू कराई।

मंगलवार पूरे दिन उसका पानी कहीं पता नहीं चला। लेकिन बुधवार सुबह उसका शव गोताखोरो को चार नंबर मौरंग खदान में नदी किनारे उतराता मिला। छात्रा के पिता ने बताया कि उसे घर में किसी तरह की दिककत परेशानी नहीं थी। इससे खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चल सकी है। स्वजन व पुलिस ने यह भी बताया कि घर में उसकी कापियों की तलाशी लेने पर एक पर्चा मिला है। जिसमें लिखा है कि बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ करना मैं यमुना नदी जा रही हूं। जिसमें पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस तरह की इबारत किसी प्रेम प्रसंग के मामले की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि असलियत क्या है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। थाना निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा घर से जाने के पहले अपना मोबाइल नहीं ले गई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल घर से अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मोबाइल के सीडीआर व अन्य नंबरों आदि की जांच करा रही है। जिससे पूरा मामला सामने आ सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
