30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज
उत्तर प्रदेश

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल और सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को जसपुरा ब्लाक के 40 विद्यालयों का एक साथ निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा की स्थिति बेहद खराब मिली। छात्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अपने तहसील व राज्य का नाम तक नहीं बता सके। निरीक्षण में पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब मिली। डीएम ने जिम्मेदार दो प्रधानाध्यापकों व चार शिक्षकों सहित 12 अनुदेशक व शिक्षामित्रों का वेतन रोक दिया। यह मौके पर अनुपस्थित मिले।

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज
Simultaneous inspection of DM and officers: The Prime Minister of the country and the students of the schools could not tell the name of their tehsil

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शुक्रवार को सुबह सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार, बीएसए, बीडीओ व बीईओ के साथ जसपुरा ब्लाक के 40 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों का एक साथ निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकीपुरवा में अनुदेशक अनुराग कुमार व विजय कुमार अनुपस्थित मिले। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा तथा एक दिन का मानदेय रोक दिया। मौके पर 300 बच्चों के सापेक्ष 209 उपस्थित मिले। कक्षा-5 के बच्चों को डीएम ने दो घंटे पढ़ाया। 17 व 19 का पहाड़ा नहीं सुना पाए। हिंदी पुस्तक की कविता ‘जो तेरी हो दया दया निधि’ के लाइन को लिखवाया गया, बच्चे उसे नहीं लिख सके। इतना ही नहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री एवं जनपद में प्रवाहित होने वाली नदियों के नाम भी नहीं बता सके। अपनी तहसील का नाम भी नहीं बता सके।

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज
Simultaneous inspection of DM and officers: The Prime Minister of the country and the students of the schools could not tell the name of their tehsil

कक्षा-सात के बच्चों से हिंदी पुस्तक की कविता सुनी, पर वह मुंह ताकते रहे। पठन-पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर डीएम नाराज हुए। अध्यापक बृजेश कुमार व अंकित कुमार से स्पष्टीकरण मांगा और जुलाई का वेतन रोक दिया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन साहू से भी स्पष्टीकरण मांगा। बच्चों से खेल सामग्री के बारे में पूछा तो जानकारी नहीं दे पाए। कंपोजिट विद्यालय भाथा में 106 के सापेक्ष 77 बच्चे उपस्थित रहे। यहां भी बच्चों को पढ़ाया। यहां भी पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब मिली। डीएम ने अध्यापक आशा राय व अनिल कुमार से स्पष्टीकरण मांगा और जुलाई का वेतन रोक दिया। उन्होंने गंदगी व अव्यवस्थाओं पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार का भी जुलाई का वेतन रोका और स्पष्टीकरण मांगा।

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज
Simultaneous inspection of DM and officers: The Prime Minister of the country and the students of the schools could not tell the name of their tehsil

– सीडीओ व अन्य के निरीक्षण में भी मिली लापरवाही

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय गौरीकला-भाग एक, भाग दो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरीकला व जसपुरा का निरीक्षण किया। एसडीएम लाल सिंह यादव ने प्राथमिक विद्यालय मरझा-भाग एक व दो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंधनकला, प्राथमिक विद्यालय सिंधनकला भाग-एक, बीडीओ राजेंद्र कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़रिया, प्रावि गड़रिया एवं पूमावि अमारा, कम्पोजिट विद्यालय पड़ोहरा, तहसीलदार पैलानी तिमिरिजा ने उ.प्रा.रामपुर, प्रावि रामपुर, कंपोजिट विद्यालय क्योटरा, सिकहुला, बीएसए प्रिन्सी मौर्या ने प्रावि तरौड़ा, प्रावि बिलौरा डेरा, महिला डेरा व बीईओ बबेरू ने प्रावि जसपुरा-भाग एक, प्रावि जसपुरा भाग-दो, प्रावि नया डेरा, बीईओ नरैनी ने सिकहुला,कुम्हरिया डेरा, बीईओ तिंदवारी ने नांदादेव, बीईओ बड़ोखरखुर्द ने झंझरीपुरवा, अरखनडेरा, बीईओ बिसंडा ने रामलाल का डेरा, पियासी डेरा, जिला समन्वयक ने प्रावि गड़ोला, प्रावि गलौली का निरीक्षण किया।

डीएम व अधिकारियों का एक साथ निरीक्षण : देश के प्रधानमंत्री व अपने तहसील का नाम नहीं बता सके विद्यालयों के छात्र, पाठन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज
Simultaneous inspection of DM and officers: The Prime Minister of the country and the students of the schools could not tell the name of their tehsil

– निरीक्षण में अनुपस्थित इनका वेतन रोका

निरीक्षण के दौरान झंझरी पुरवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशक विवेक कुमार व विजय कुमार साहू, प्राथमिक विद्यालय गलौली में शिक्षामित्र सविता सिंह, गड़ौला में शिक्षामित्र संगीता सिंह, मरझा भाग एक में शिक्षामित्र रेनू सिंह,मरझा में शिक्षामित्र कुसुमलत व मनोज कुमार अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित नौ अनुदेशक व शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय रोक दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : योगी सरकार के राज्यमंत्री रामकेश निषाद को जल शक्ति मंत्रालय विभाग की जिम्मेदारी, बुंदेलखंड में पेयजल संकट खत्म होने के साथ ही हर घर होगा पानीदार

ड्रोन कैमरे की निगरानी में बकरीद की हुई नमाज : मुल्क की खुशहाली के लिये मांगी दुआ

फाइनेंस ‘ठगी’ का ‘सनसनीखेज’ खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा दंगल में पहलवानों का उत्साहवर्धन: कहा कुश्ती देश की शान

City News Uttar Pradesh

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की पटेल यात्रा : मुश्किल से बची लाज ! …

रिश्ते हुए शर्मशार : चचेरे भाई ने की दरिंदगी तो परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़