City News Uttar Pradesh
एसिड अटैक : बांदा में घर के बाहर खेलने पर विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने तेजाब से कर दिया हमला
उत्तर प्रदेश

एसिड अटैक : बांदा में घर के बाहर खेलने पर विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने तेजाब से कर दिया हमला, मां-बेटी झुलसी, हालत गंभीर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चों के घर के बाहर खेलने के विवाद में फल विक्रेता ने किशोर के ऊपर तेजाब का हमला कर दिया। जिसमें किशोर घर के अंदर घुस कर बाल-बाल बचा। लेकिन घर के बाहर बैठी उसकी मां बहन व पड़ोस की दो महिलाएं झुलस गईं। सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। हालत गंभीर होने पर किशोर की बहन व पड़ोसी महिला को भर्ती किया गया है।

एसिड अटैक : बांदा में घर के बाहर खेलने पर विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने तेजाब से कर दिया हमला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी में फल विक्रेता गुल्ली तिवारी के घर के पास पड़ोस के बच्चे शुक्रवार शाम खेल रहे थे। इसमें फल विक्रेता ने बच्चों को घर के पास खेलने से मना किया। इसी बात को लेकर पड़ोस में किराए पर रहने वाले बृजेश सिंह के पुत्र 16 वर्षीय वैभव सिंह का फल विक्रेता से विवाद हो गया। तैश में आकर फल विक्रेता अपने घर गया। वहां से लोटे में भरकर तेजाब उसने वैभव के ऊपर फेंक दिया। गनीमत रही की इस बीच वैभव भाग कर घर के अंदर घुस गया। जिससे वह किसी तरह बच गया।

एसिड अटैक : बांदा में घर के बाहर खेलने पर विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने तेजाब से कर दिया हमलालेकिन इस हमले में उसकी 17 वर्षीय बहन लक्ष्मी सिंह, मां 37 वर्षीय रानी सिंह व पड़ोसी चंद्रपाल सेन की बेवा 70 वर्षीय शोभा उनकी बहू 30 वर्षीय मीनाक्षी तेजाब पड़ने से झुलस गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। झुलसी महिलाओं को स्वजन व पड़ोसियों ने आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने रानी सिंह व मीनाक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी। शोभा व लक्ष्मी का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।

एसिड अटैक : बांदा में घर के बाहर खेलने पर विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने तेजाब से कर दिया हमलासीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। एसपी ने बताया कि आरोपित फल विक्रेता को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में कहा, ऋण आवेदनों का निस्तारण करें एक सप्ताह में…

City News Uttar Pradesh

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : अधिकारी माह भर में तैयार करें निर्माणाधीन खेल मैदान

City News Uttar Pradesh

Banda : आईजी नें कोतवाली का किया निरीक्षण, मेस के भोजन का लिया स्वाद…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की अफसरों को ‘दो टूक’: बिजली व्यवस्था ‘सुधारिये’ नहीं तो ‘कुर्सी’ छोड़िए

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें विकास कार्यों की शुरू की बारीकी से निगरानी : चेताया की नहीं हो नादानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़