28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
कोचिंग जा रही छात्रा शोहदे ने की अश्लील हरकत: बचने के लिए दौड़ती ऑटो से कूदी छात्रा
उत्तर प्रदेश

बांदा में दो युवकों द्वारा नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म : रिपोर्ट हुई दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प‍िता की डांट और मार के बाद क्षुब्ध हो घर से न‍िकली 15 वर्षीय क‍िशोरी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई। किशोरी की तहरीर रिपोर्ट दर्ज हुई है। घटना का विवरण यह है की बबेरू के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार शाम पिता ने घर में रखे 75 किलो गेहूं बेचने पर डांटा और पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर वह पैदल बड़ी बहन के घर मटौंध के एक गांव जाने को निकली थी, रास्ता भटक कर साया बरौली गांव पहुंच गई।

बांदा में दो युवकों द्वारा नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म : रिपोर्ट हुई दर्ज
Minor girl gang-raped by two youths in Banda: report filed

सड़क पर अकेली लड़की को देखकर बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी करना शुरू कर दिया। किशोरी ने अपनी परेशानी बताई तो उन्हें बहन के घर छोड़ने को कहकर उसे अपने साथी बाइक पर बैठा लिया। बाद में उसे बिसंडा थाना के घूरी गांव पुल के पास सूनसान जगह ले गए। वहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


घटना के बाद उसे बाइक से शहर में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह अपने बहनोई के यहां पहुंच कर आपबीती बताई। इस पर उसे शनिवार शाम बिसंडा थाने ले जाया गया। पीड़िता ने बताया कि दोनों बातचीत के दौरान बाबूलाल व सुरेंद्र कुमार नाम ले रहे थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रात में दोनों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

यूपी : अब हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, मुख्यमंत्री योगी ने हेल्थ सेक्टर के प्रेजेंटेशन में तय किया लक्ष्य

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा

बांदा का निकम्मा सूचना विभाग ? प्रशासन एवं मीडिया के बीच पैदा कर रहा भेदभाव की खाई ?

City News Uttar Pradesh

लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा विभागीय कार्यों के साथ बाढ़ तैयारी समीक्षा : दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़