City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “रबी की फसलों के लिए खाद की उपलब्धता पर संकट के बादल मंडरा” रहे हैं, जबकि कृषि विभाग पूरी तरह “निष्क्रिय और करनीविहीन” नजर आ रहा है। इस स्थिति पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “तीखी प्रतिक्रिया” देते हुए “चेतावनी” दी है कि यदि “किसानों को खाद न मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों को शासन स्तर पर दंडित” कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को खाद और बीज दोनों की उपलब्धता में परेशानी हो रही है, जबकि विभागीय अधिकारी “सब कुछ सामान्य” होने का दावा कर रहे हैं।विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !विधायक का कहना है कि विभागीय स्तर पर “लापरवाही और उदासीनता” के कारण “रबी की बुवाई प्रभावित” हो सकती है। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा “अधिकारियों को अब यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि किसान चुप रहेंगे”। अगर खाद की कमी हुई तो “जवाबदेही और कार्रवाई” तय है।  जानकारी के मुताबिक, जनपद बांदा में कृषि विभाग द्वारा करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन फसलों की बुवाई से लेकर टॉप ड्रेसिंग तक किसानों को “डीएपी और यूरिया” की निरंतर आपूर्ति की जरूरत होगी।विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !इसी बीच किसानों ने शिकायत की है कि राजकीय विक्रय केंद्रों और सहकारी समितियों पर कई बार “यूरिया व डीएपी” की आपूर्ति अनियमित हो जाती है। कई केंद्रों पर “लंबी कतारें” लग रही हैं और किसान को प्रति बोरा सीमित मात्रा में खाद दी जा रही है। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने “विभाग का पक्ष” रखते हुए कहा कि “फिलहाल जिले के गोदामों और बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध” है। आगे की खपत को देखते हुए “नई खेप” भी भेजी जा रही है। लेकिन “ज़मीनी हकीकत इस दावे को झुठलाती नजर” आ रही है। कई क्षेत्रों में किसान अब भी खाद के इंतज़ार में मंडियों और समितियों के चक्कर लगा रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा नें जिले में संगठन का कप्तान बदला : रामसेवक को सौंपी कमान

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा …

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी ‘बांदा’ की जीवन रेखा, इसका ‘संरक्षण’ हम सबका ‘दायित्व’

भाजपा नें आपात काल के “कसक-मसक” को याद कर इसे बताया कलंक

ठंड के प्रकोप पर जिला प्रशासन एलर्ट: ठंड औऱ भूख से मौतों पर तत्काल देनी होगी आख्या

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़