24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी 'बांदा' की जीवन रेखा, इसका 'संरक्षण' हम सबका 'दायित्व'
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी ‘बांदा’ की जीवन रेखा, इसका ‘संरक्षण’ हम सबका ‘दायित्व’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि बांदा की संस्कृति, सभ्यता और जीवन का आधार है। इसका अविरल, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त प्रवाह बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी 'बांदा' की जीवन रेखा, इसका 'संरक्षण' हम सबका 'दायित्व'

यह बात नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने केन आरती स्थल पर आयोजित केन महोत्सव की चतुर्थ वर्षगांठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी 'बांदा' की जीवन रेखा, इसका 'संरक्षण' हम सबका 'दायित्व'

पालिका अध्यक्ष मालती ने कहा कि केन महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह नदी संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस तरह के आयोजन लोगों को केन नदी के महत्व से जोड़ते हैं और उसे बचाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नदी में कचरा, प्लास्टिक और गंदगी न डालें तथा इसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी 'बांदा' की जीवन रेखा, इसका 'संरक्षण' हम सबका 'दायित्व'

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने भी केन नदी के जल, जीवन और पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा यदि नदी सुरक्षित रहेगी तो पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर योगदान देना होगा।

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी 'बांदा' की जीवन रेखा, इसका 'संरक्षण' हम सबका 'दायित्व'

कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प भी लिया गया कि केन नदी के तटों की स्वच्छता, जलधारा के संरक्षण और अवैध अतिक्रमण व प्रदूषण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा। केन नदी संरक्षण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर व ग्रामीण अंचल के लोग उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल: यादव महासभा का राष्ट्रपति को ज्ञापन, एफआईआर व बैन की मांग

City News Uttar Pradesh

Banda : किसान आंदोलन के समर्थन में बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया सत्याग्रह…

City News Uttar Pradesh

एक्शन में विधायक विशंभर: बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, बोले लापरवाही की तो खैर नहीं

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी सरकार 2.0 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान, योजनाओं को दस सेक्टर में बांटकर अब होगा काम, जिलों के दौरे पर भी निकलेंगे सीएम

City News Uttar Pradesh

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी

रफ्तार के कहर नें एक की ली जान, दूसरा मौत से कर रहा संघर्ष

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़