28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दो थाने बनेंगे 'मालदार व दमदार': चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तर प्रदेश

दो थाने बनेंगे ‘मालदार व दमदार’: चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी’ बनाने के लिए ‘बड़ा पुनर्गठन’ प्रस्तावित किया गया है। जिले के ‘दो थाने’ अब हर दृष्टिकोण से ‘मालदार और दमदार’ थाने बनेंगे, जबकि जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली का ‘रुतबा घटाने’ का निर्णय लिया गया है।

दो थाने बनेंगे 'मालदार व दमदार': चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूत

पुलिस विभाग ने ‘शासन’ को यह ‘प्रस्ताव’ भेज दिया है, जिसके अनुसार शहर की सिविल लाइन चौपुलिस की और नरैनी की करतल पुलिस चौकी को थाने का दर्जा मिलेगा। वर्तमान में जिले में 18 थाने और 35 पुलिस चौकियां हैं। प्रस्तावित योजना के अनुसार चार पुलिस चौकियों को थाने में तब्दील किया जाएगा । जिसमे शहर बांदा की सिविल लाइन पुलिस चौकी, गिरवां थाने की खुरहंड पुलिस चौकी, बिसंडा की ओरन पुलिस चौकी और नरैनी कोतवाली क्षेत्र की करतल पुलिस चौकी।

दो थाने बनेंगे 'मालदार व दमदार': चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूत

शहर बांदा में सिविल लाइन पुलिस चौकी के थाने बनने के बाद, रेलवे क्रॉसिंग की उत्तर दिशा में स्थित यह नया थाना बांदा की नई बस्तियों और नजदीकी गांवों को कवर करेगा। इसके अंतर्गत लगभग छह चौकियां शामिल होंगी। इसमें कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी क्षेत्र के जुड़े गांव और मजरों को भी शामिल किया जाएगा। नया थाना पुलिस लाइन के पास चांदमारी वाले स्थान पर बनेगा। मध्य प्रदेश के तीन जिलों सतना, पन्ना और छतरपुर की सीमा से लगी पुलिस चौकी करतल को थाना बनने से, इन जिलों में होने वाले अपराधों और अपराधियों के यूपी में शरण लेने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। करतल थाना नहरी मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित जमीन पर बनाया जाएगा।

दो थाने बनेंगे 'मालदार व दमदार': चार चौकियां होंगी अपग्रेड, पुलिस नेटवर्क होगा मजबूत

अधिकारियों के मुताबिक, खुरहंड पुलिस चौकी के लिए जमीन का चयन अभी नहीं हुआ है, जबकि सिविल लाइन, करतल और ओरन के लिए जमीन का चिह्नांकन हो चुका है। करतल थाना क्षेत्र की कुल जनसंख्या लगभग 84 हजार के आसपास है। गिरवां थाने की खुरहंड पुलिस चौकी व्यापार केंद्रित, जबकि ओरन पुलिस चौकी भी व्यापारिक केंद्र के मद्देनजर अहम होगी। इस बदलाव का उद्देश्य थानों के बोझ को बांटना, नए क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच बढ़ाना और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

नव वर्ष 2026 की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। यह सालआपके जीवन में नये अवसर, अनंत खुशियां और असीम सफलता लेकर आये || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे.रीभा ने दिये विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा

सीएम योगी की योजना भटक रही सूनसान राहों में : नहीं आया “शहंशाह” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा अधिवक्ताओं को सौगात: नवीन कक्षों का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव : साजिशन अपराधों में फंसाने को महिलाओं को बनाने लगे हथियार !

City News Uttar Pradesh

सपा बांदा सदर से प्रदीप जड़िया का नाम क्या करेगी फाइनल ? जडिया की जड़ चयन समिति में हुई मजबूत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़