City News Uttar Pradesh
मछली खाओ और कमाओ: आजीविका मिशन में नई क्रांति, रोजगार और मुनाफा में 'बढ़ोत्तरी'
उत्तर प्रदेश

मछली खाओ और कमाओ: आजीविका मिशन में नई क्रांति, रोजगार और मुनाफा में ‘बढ़ोत्तरी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में महिलाओं के लिए ‘मछली पाल’न अब ‘रोजगार और आय’ का एक ‘नया जरिया’ बनता जा रहा है। “मछली पालो और खाओ एवं कमाओ” के मंत्र के तहत बांदा में करीब साढ़े तीन सौ महिलाएं ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से मछली पालन का काम कर रही हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 19 महिला समूह करीब 82 बायो फ्लॉक टैंकों में मछली पालन का कार्य कर रहे हैं और इससे महिलाओं को अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है।

मछली खाओ और कमाओ: आजीविका मिशन में नई क्रांति, रोजगार और मुनाफा में 'बढ़ोत्तरी'

मछली पालन के पूरे क्षेत्र में उत्पादन से लेकर बिक्री तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने तय की है। महिला समूहों को प्रदेश सरकार की ओर से नामित नेचर जनिक्स कंपनी के माध्यम से बिक्री और विपणन का पूरा समर्थन भी दिया जा रहा है। इससे न केवल महिलाओं को स्थायी आय का स्रोत मिला है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

मछली खाओ और कमाओ: आजीविका मिशन में नई क्रांति, रोजगार और मुनाफा में 'बढ़ोत्तरी'

आंकड़ों के अनुसार, जिले के चार विकासखंडों में कुल 19 महिला समूह मछली पालन व्यवसाय से जुड़े हैं। बबेरू ब्लॉक में करीब 50, बिसंडा में 22 और नरैनी में 10 स्थानों पर ‘बायो फ्लॉक टैंक’ स्थापित किए गए हैं। इन टैंकों में महिला समूह ‘मछली पालन’ का कार्य कर रही हैं और धीरे-धीरे मछली उत्पादन उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है।

मछली खाओ और कमाओ: आजीविका मिशन में नई क्रांति, रोजगार और मुनाफा में 'बढ़ोत्तरी'

मछली पालन के क्षेत्र में रुचि लेने वाले महिला समूहों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सब्सिडी की प्रक्रिया भी चल रही है। एक फ्लॉक टैंक बनाने में लगभग 60 हजार रुपये का खर्च आता है, जबकि इसमें 30 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। मछली पालन के माध्यम से महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनकी सामाजिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। अब महिलाएं न केवल अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्य विकास अधिकारी मौर्या गौशाला में अव्यवस्था देख हुये हैरान : गुस्सा चढ़ा परवान

मायावती की ‘साधु-संतों’ को चेतावनी: संविधान निर्माता की महानता पर सवाल बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस ने खोला भूमाफियाओं का राज़: कहा- मैदान, मिल और मरीजों की जिंदगी को खतरा

City News Uttar Pradesh

मनरेगा में गाइड लाईन की अनदेखी : शिकायत पर रोका गया काम और होगी जांच

City News Uttar Pradesh

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: आठ नवंबर से शुरू होगी एकमुश्त समाधान योजना, सरचार्ज में मिलेगी छूट

City News Uttar Pradesh

भाई की बारात से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक चपेट में मौत : ट्रक सहित चालक फरार

ब्रेकिंग न्यूज़