City News Uttar Pradesh
बांदा पुलिस ने दर्ज किया 'शानदार रिकॉर्ड': आपातकालीन मदद में 'नया मापदंड'
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस ने दर्ज किया ‘शानदार रिकॉर्ड’: आपातकालीन मदद में ‘नया मापदंड’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन मदद के क्षेत्र में पुलिस की डायल यूपी 112 ने वर्ष 2025 में ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन’ कर यह साबित कर दिया कि ‘संवेदनशील, त्वरित और प्रभावी पुलिसिंग ही जनता का भरोसा बनाये रखती’ है।

बांदा पुलिस ने दर्ज किया 'शानदार रिकॉर्ड': आपातकालीन मदद में 'नया मापदंड'

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और नोडल अधिकारी यूपी-112 शिवराज की निगरानी में डायल यूपी-112 ने वर्षभर हजारों नागरिकों को समय पर आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई। जनसुरक्षा को मजबूत बनाया।

बांदा पुलिस ने दर्ज किया 'शानदार रिकॉर्ड': आपातकालीन मदद में 'नया मापदंड'

साल 2025 के दौरान पीआरवी टीमों ने वर्षभर में 518 सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुँचाया। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सुरक्षा में डायल यूपी-112 ने विशेष योगदान दिया। बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही “सवेरा योजना” के तहत अब तक 13,885 बुजुर्ग सेवा में जुड़े हैं।

बांदा पुलिस ने दर्ज किया 'शानदार रिकॉर्ड': आपातकालीन मदद में 'नया मापदंड'

सालभर में कई महत्वपूर्ण घटनाओं में पीआरवी टीम सक्रिय रही। आत्महत्या के प्रयास करने वाले व्यक्तियों को बचाया और काउंसलिंग दी। नाले में डूब रहे बच्चों और व्यक्तियों का रेस्क्यू किया। अपहरण की सूचना पर बच्चे को सकुशल बरामद किया। सिलेंडर आग की घटना में लोगों को सुरक्षित निकालकर आग बुझाई। गुमशुदा 6 व्यक्तियों/बच्चों को बरामद कर परिजनों को लौटाया।

बांदा पुलिस ने दर्ज किया 'शानदार रिकॉर्ड': आपातकालीन मदद में 'नया मापदंड'

मुख्यालय यूपी-112 द्वारा 50 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने 10 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशस्ति पत्र दिया।

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

वर्तमान में बांदा पुलिस डायल यूपी-112 में 39 चार पहिया और 13 दो पहिया वाहन सक्रिय हैं, तथा 369 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि डायल यूपी-112 का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और भरोसा सुनिश्चित करना है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

नव वर्ष 2026 की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। यह सालआपके जीवन में नये अवसर, अनंत खुशियां और असीम सफलता लेकर आये || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद की चेतावनी : शौचालय पूरा न होनें पर शीघ्र कार्यवाई ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में जनता त्रस्त, घोटालों की कमाई में जुट गई सरकार …

माफिया मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में अधिवक्ता ने की मुलाकात, काफी देर तक होती रही गुफ्तगू

City News Uttar Pradesh

एसपी के कड़े निर्देश : बबेरू सर्किल के थानों में विवेचना का शीघ्र हो निस्तारण

Banda : दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर, पुलिस के फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस …

अवैध शराब की खपत रोकने की कवायद शुरू, सीमा पर चेकपोस्ट बना आबकारी टीम ने की जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़