City News Uttar Pradesh
मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने शनिवार को रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में आगामी 23 फरवरी को मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु जनपद के 469 ग्राम प्रधानों (थीम) ‘‘मुखिया चले मतदान की ओर’’ के तहत कार्यशाला सम्पन्न हुई एवं लगभग 2.5 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए नवाब टैंक स्थल पर जाकर समाप्त हुई। 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने की जनपद वासियों से अपील करते हुए आगे की ओर कांरवा बढ़ता गया।

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
Chief walks towards voting: Workshop organized, Walk for Run march on foot

– मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जारी है जद्दोजहद

कार्यक्रम की शुरूवात सर्वप्रथम आर्यकन्या इण्टर काॅलेज की छात्राओं के द्वारा माॅ शारदे की वन्दना गीत की प्रस्तुती एवं स्वागत गीत के माध्यम से शुभारम्भ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बुके देकर एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में सभाजीत निषाद मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही अपूर्वा पटेल सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्रा ने मतदान गीत प्रस्तुत किया तथा नाट्य मंचन कर लोंगो को मतदान करने हेतु एवं सही नेता चुनने की अपील किया।

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
Chief walks towards voting: Workshop organized, Walk for Run march on foot

डीएम ने कार्यशाला को सम्बोधित करते कहा कि आप सभी लोंगो को ज्ञात होगा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास लगातार जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा अपनी टीम सहित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है 75 प्रतिशत से अधिक मतदान को प्राप्त करना। इसी को दृष्टिगत रखते हुए समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपेक्षा रखता हॅू।

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
Chief walks towards voting: Workshop organized, Walk for Run march on foot

इस महापर्व को सफल बनाने के लिए आप सभी लोंगो से गुजारिश है कि आगे आयें और अपना-अपना मतदान करें साथ ही अपने नाते-रिश्तेदारों, बहन-बेटियों, भाइयों एवं पडोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें जिससे हमारे जनपद का मतदान प्रतिशत बढे। इससे हमारे जनपद का नाम प्रदेश में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा और हमारा जनपद प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
Chief walks towards voting: Workshop organized, Walk for Run march on foot

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में सर्वे कराया गया तो पता चला कि 97 ऐसे बूथ हैं जो 2017 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन में 75 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में गत दिवस 97 अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाकर जनपद वासियों से घर-घर जाकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया है। इसी प्रकार जनपद में 53 महिला एवं 5 पुरूष प्रधानों को साक्षर प्रधान गाॅव की शान की तहत 60 दिनों में साक्षर बनाया गया और उन्ही को मतदाता जागरूकता का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया। घर-घर जाकर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने की अपील कर रहे हैं। इसी प्रकार प्रशासन पोषण पाठन अभियान के अन्तर्गत 101 अधिकारियों को 202 गाॅव गोद दिये गये इन्ही भी मतदाता जागरूकता ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया। दिव्यांगजनों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर वासियों को मोटीवेट किया गया।

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
Chief walks towards voting: Workshop organized, Walk for Run march on foot

वाॅक फार रन के तहत लगभर 04 किलोमीटर पैदल चलकर शहर वासियों को जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि आपके जिले का मुखिया जनपद की शान को “चार चाॅद” लगाने में दिन-रात एक कर रहे हैं तो आप लोग तो यहां के निवासी हैं। इसलिए आप लोंगो का नैतिक दायित्व है कि अपने जनपद को आगे बढाने में आगे बढकर कदम से कदम मिलाकर चलें और मत प्रतिशत में बढोत्तरी हेतु जनपद वासियों से अपील कर जनपद का नाम रोशन करें।

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
Chief walks towards voting: Workshop organized, Walk for Run march on foot

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अगली कडी में बताया कि कल फिर यहीं से जनपद की एनआरएलएम समूह की सभी महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न होगा इसके बाद 14 फरवरी को जो पहली बार नवयुवक एवं युवतियां मतदान करेंगी थीम होगी ‘‘जो हमारा वोट डे वही हमारा वैलेन टाइन डे’’। इसके बाद 19 फरवरी को नवाब टैंक से जनपद के 1507 बूथों पर बाइकर चारोे विधानसभाओं के लिए निकलेंगे और मतदाता जागरूकता की अलख जागायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ की अपेक्षा है। इस लोकतंत्र के महापर्व को एक उत्सव का माहौल देंगे और 23 फरवरी को संकल्प के साथ वोट करेंगे। उन्होंने कहा जिस ग्राम पंचायत में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान पडेगा उस ग्राम प्रधान को जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। यह लक्ष्य असम्भव नही है इसे प्राप्त किया जा सकता है।

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च
Chief walks towards voting: Workshop organized, Walk for Run march on foot

जिला विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी रवि किशोर त्रिवेेदी ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि 23 फरवरी मतदान दिवस को दृष्टिगत रखते हुए समस्त प्रधान अपने-अपने ग्राम पंचायत/विद्यालय के भवनों में बने बूथों पर जाकर देख लें। साफ-सफाई एवं कही टूटा-फूटा हो तो प्राथमिकता के साथ ठीक करा लें। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, जिला पूर्ति अधिकारी हिबैदुर्रहमान, एआरटीओ प्रशासन शंकर जी, एडीपीआरओ रमेश चन्द्र, विकास भवन कर्मचारियों की अध्यक्ष रीता सिंह सहित पंचायती राज स्टाफ एवं प्रधान, सचिव उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस पर आरोप, लड़की के अपहरण की जगह लिखी गुमशुदगी की रिपोर्ट : डीएम से गोहार

जहर खाकर बुझ गई एक और जिंदगी: युवक की आत्महत्या से परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

सोते समय किसान को सांप ने काटा : घरवालें कराते रहे झाड़फूंक, ईलाज के दौरान हुई मौत

चित्रकूट : आकांंक्षी जनपद नीति आयोग सहयोगी की सड़क हादसे में मौत, बिहार के गया के रहने वाला था पीयूष राज

Banda : डीएम आनंद अपात्रों को नही लेने देंगे “आनंद”, सख्त तेवर ने छुड़ाए छक्के ! …

बांदा जेल हाई एलर्ट : सुबह -शाम पुलिस का फ्लैग मार्च, भोजन से डर !

ब्रेकिंग न्यूज़