26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हिदायत: त्योहारों में बर्दाश्त नहीं होगी अराजकता, माहौल खराब करने की वालों की खैर नहीं
उत्तर प्रदेश

हिदायत: त्योहारों में बर्दाश्त नहीं होगी अराजकता, माहौल खराब करने की वालों की खैर नहीं

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होली और शबे-बारात जैसे पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की जद्दोजहद में पुलिस जुटी हुई है। लगातार पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन करते हुए पहले से ही हिदायत दी जा रही है। बावजूद इसके अगर किसी भी प्रकार का उपद्रव हुआ या अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाने की बात लोगों से कही है।

हिदायत: त्योहारों में बर्दाश्त नहीं होगी अराजकता, माहौल खराब करने की वालों की खैर नहीं
Instructions: Anarchy will not be tolerated in festivals, those who spoil the atmosphere will not be well

– त्योहारों के मद्देनजर आयोजित की गई पीस कमेटी बैठकें

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम ने पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। इसमें कमासिन थानाध्यक्ष व नायब तहसीलदार बबेरू भी मौजूद रहे। कमासिन थाने के जागरूक लोगों के साथ बैठक करते हुए बताया गया कि होली ओर शब-ए-बारात पर्व पर किसी भी प्रकार की अराजकता नहीं होनी चाहिए। उपद्रव करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि होलिका दहन को लेकर भी हिदायत दी। कहा कि जिन स्थानों पर होलिका दहन होता था, उन्हीं स्थानों पर होलिका दहन किया जाए। वरना कार्रवाई होगी। क्षेत्राधिकारी सियाराम ने कहा कि त्यौहार में जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसकी खैर नहीं होगी। एक्शन लेकर तत्काल उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

– पुलिस लगातार अपने क्षेत्र में करेगी भ्रमण

उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार में खुद भ्रमणशील रहने के साथ मातहतों को भी भ्रमणशील रखें। इस अवसर पर अग्रसेन राजपूत, देवनाथ, प्रेमचंद तिवारी, जयप्रकाश गौतम, रामदयाल यादव, कुलदीप कुमार, वेद प्रकाश यादव, रामप्रकाश, सुमित गौतम, राजेश दीक्षित, अब्दुल गफ्फार, हरि शंकर, मोहन यादव, राममिलन शुक्ला, रमाकांत द्विवेदी, अरविंद कुमार, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना ‘लक्ष्य’

City News Uttar Pradesh

हनुमान प्रतिमा से निकली अश्रुधारा ? वीडियो वायरल, उमड़ी भीड़

बैंक में खाते में जमा कराने आए युवक की जेब से निकल गए रूपये, सीसीटीवी कैमरें में नजर आए बालक पर शक, पुलिस कर रही छानबीन

पूर्व विधायक दलजीत नें जिले में खाद की कमी पर जताई चिंता : अधिकारियों से की बात

City News Uttar Pradesh

मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आया, जलकर हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़