29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : पत्नी कराने गई थी बेटी का मुंडन, पति फंदे पर झूला, 15 दिन पूर्व पंचायत सहायक पद हुई थी नियुक्ति, दो सगे भाइयों ने की थी मारपीट
Other

बांदा : फसल हुई खराब तो किसान ने चुनी मौत, कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फंदे से लटककर मौत चुन ली। उनके ऊपर बैंक व रिश्तेदारों का जहां पांच लाख रुपये कर्जा था वहीं बारिश से मटर की फसल सड़ने से रहा-सहा धैर्य टूट गया। बेटी के हाथ पीले करने की भी उन्हें चिंता रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम दुरेड़ी निवासी 50 वर्षीय चुन्नू सिंह पुत्र रंजित सिंह करीब दस बीघा जमीन के खेतिहर किसान थे। उन्होंने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित अपने मवेशी बाड़े में जानवर बांधने वाली रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। पत्नी मुन्नीदेवी उन्हें खोजते हुए मवेशी बाड़े में गईं तो छप्पर की कड़ी से उनका शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी के चीखकर रोने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसमें भूरागढ़ चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी कराई।

बांदा : फसल हुई खराब तो किसान ने चुनी मौत, कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
Banda: If the crop failed, the farmer chose death, troubled by debt and financial crisis, took a dreadful step

दिवंगत किसान के भतीजे मोहित सिंह व अन्य स्वजन ने बताया कि दो वर्ष पहले उन्होंने अपनी मंझली बेटी क्षमा की शादी करने के लिए सेंट्रल बैंक भवानीपुरवा शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड का करीब दो लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा ग्रामीणों व रिश्तेदारों से भी उन्होंने करीब तीन लाख रुपये उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के चलते वह जहां कर्ज चुकता नहीं कर पा रहे थे।
वहीं तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी सोनू भी शादी लायक है। उसके हाथ पीले करने की भी चिंता थी। इस बार उन्होंने खेतों में मटर की फसल बोई थी। लेकिन बारिश से फसल सड़कर बर्बाद हो गई है। जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहते थे। घर से बिना बताए निकलने के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया है। उनका इकलौता 17 वर्षीय बेटा शोभित सिंह अभी आइटीआइ कर रहा है। थाना निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक किसी अवसाद व उलझन में खुदकुशी करना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो पक्षों में टकराव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हत्याकांड : कबरई कांड में फतेहगंज एसओ और सिपाही सस्पेंड…

City News Uttar Pradesh

जिला “पंचायत अध्यक्ष सुनील नें निभाया वादा” : मांगे पूर्ण कर “तुड़वाया अनशन”

City News Uttar Pradesh

साड़ी खंड एक में अवैध खनन का तांडव: योगी एवं धनंजय सिंह को माफिया कर रहा बदनाम ?

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए …

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़