26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !
Other

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में वायरल फीवर की “सूमानी” सी आ गई है। जिला चिकित्सालय में व्यवस्थायें संभाले नहीं सभल रही।मरीजों की जांन सांसत में है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप व उमस मौसमी बीमारियों को बढ़ावा दे रही हैं। सुबह से अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी में भीड़ लगने लगती है।

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

गुरुवार को ओपीडी में 608 महिलाएं व 712 पुरुष मरीज उपचार कराने पहुंचे। 1320 मरीजों के होने से पर्चा काउंटर, दवा काउंटरों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मरीजों को अपनी बारी आने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यही हाल चिकित्सकों के चेंबरों व इमरजेंसी का भी रहा। एक-एक चिकित्सकों को करीब 90 से 100 मरीज तक देखने पड़े। ओपीडी व इमरजेंसी में 35 से 40 प्रतिशत मरीज इन्हीं बीमारियों के पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पेट दर्द व गले में दर्द, पीलिया व टाइफड से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं। लेकिन इनका औसत मौसमी बिमारियों की अपेक्षा काफी कम है।

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

मरीजों की सुविधा के लिए चार काउंटर से दवा वितरण व दो काउंटरों से पर्चे बनवाए जा रहे हैं। चिकित्सकों के चेंबरों के बाहर भी एक-एक कर्मचारी रहते हैं। जिससे मरीज एक साथ चेंबर के अंदर भीड़ न लगाएं। अस्पताल में रोजाना करीब 200 से 250 मरीज जांच करा रहे हैं। जिसमें 50 से 60 मलेरिया के लक्षण व दो-तीन डेंगू की जांचें होती हैं। डेंगू जांच की एलाइजा रीडर मशीन काफी समय से शोपीस बनी है। कर्मचारी के अभाव में किट से डेंगू की जांच हो रही है। इसी तरह दवाओं में पांच से छह तरह की एंटीबायोटिक, दर्द व बुखार आदि की दवाएं उपलब्ध हैं। रोजाना दो हजार नए व एक हजार पुराने मरीजों को दवाओं का वितरण हो रहा है।

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

भीड़ अधिक होने से दिन में कई बार दवा व पर्चा काउंटर में मरीज आक्रोशित हुए। पहले दवा व पर्चा कटवाने को लेकर मरीजों में कहासुनी व धक्का-मुक्की होती रही। विवाद की स्थिति बनने पर अन्य मरीजों ने समझाकर मामले को शांत कराया। कोई भी सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद नहीं था। जिला अस्पताल के चिकित्सक विनीत सचान का कहना है कि इस सीजन में पसीना ज्यादा निकलता है। इससे कमजोरी व हीमोग्लोबिन कम होने लगता है।वायरल फीवर उड़ान भरने लगता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व सांसद बालकुमार पटेल की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, अदालत में नहीं हुए पेश, और पुलिस भी नहीं कर सकी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हत्याकांड : कबरई कांड में फतेहगंज एसओ और सिपाही सस्पेंड…

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रकाश हेतु एक जुट जातीय समीकरण, खुफिया तंत्र सतर्क !

City News Uttar Pradesh

बांदा : शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी, युवक की हुई मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा : घर से लापता किसान का खेत में बने जर्जर सूखे कुएं में मिला शव, कर्ज में डूबा था मृतक

मंत्री रामकेश द्वारा ‘रोजगार’ की सौगात’:चौबीस नर्सिंग अधिकारियों के ‘चेहरे’ पर खिली ‘मुस्कान’

ब्रेकिंग न्यूज़