![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-03-at-7.40.26-PM-300x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के सह प्रमुख सुनील पटेल नें कहा की सदस्यता अभियान के टारगेट को पार करना इस समय हमारा मुख्य ध्येय है।

भाजपा ने अपने टारगेट सेट कर दिया है। प्रत्येक नेता को कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। 100 सदस्य बनने के बाद ही नेता खुद सक्रिय सदस्य बन पाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के बाद ही उसकी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें यह बातें बबेरू क्षेत्र में ग्राम पंचायत बघैला, व्योजा, गौरी खानपुर, मझीवा के मजरा लोहारनडेरा, धोबिन डेरा में सदस्यता अभियान के संचालन के दौरान खास भेंट में बताई। जिला पंचायत अध्यक्ष नें कहा की एक बूथ के 20 प्रतिशत वोटर को अपना कार्यकर्ता बना रहे हैं।

सदस्यता सह प्रमुख सुनील कहा की एक बूथ के लिए 200 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य तय है। बूथ पर मतदाताओं की संख्या लगभग 1000 होती है। इस हिसाब से 20 प्रतिशत वोटर भाजपा कार्यकर्ता होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के संविधान के मुताबिक, प्रत्येक 6 वर्ष में सदस्यता समाप्त हो जाती है, फिर सदस्यता और चुनाव नए सिरे से होते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
