- विनोद मिश्रा
बांदा। आग से नौ किसानों की खलिहान में रखीं धान की फसलें जल गईं। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से खासी मशक्कत के बाद लपटें काबू की। इस बीच करीब 47 बीघे की फसल का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने अलाव की चिंगारी से आग लगने की आशंका जाहिर की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करतल के मजरा बाबूपुर के खलिहान में कई किसानों की संयुक्त रूप से धान की फसलें रखी थीं। मंगलवार रात किसान अपने-अपने घर खाना खाने गए थे। इसी बीच खलिहान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो हैंडपंप व कुओं से बाल्टी व डिब्बों में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। भीषड़ आग को देखकर अफरा-तफरी मच गई। करतल पुलिस चौकी प्रभारी जयचंद सिंह ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। इसबीच पुलिस भी ग्रामीणों की मदद में लगी रही। करीब एक घंटे बाद मौके पर गए दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह दो घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की।
इस बीच किसान रामकरीब पांडे की दस बीघा, अवधेश पांडे की छह बीघा, कमलेश पांडे की पांच बीघा, शिव प्रसाद अहिरवार की पांच बीघा ,पप्पू अहिरवार की छह बीघा, किशोरी अनुरागी की पांच बीघा, लखना अनुरागी की दो बीघा, अभिलाषा पांडे की छह बीघा, सारिका पांडे की छह बीघा में लगी धान की फसल जलकर नष्ट हो गईं। किसानों ने बताया कि किन कारणों से आग लगी है इसकी अभी सही से जानकारी नहीं हो पाई है। खलिहानों में सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाया जाता है। जिससे आग लगने की संभावना है। एसडीएम नरैनी रावेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल ने आग लगने की जानकारी दी है। इसकी जांच कराकर जो भी शासकीय वैधानिक सहायता होगी वह किसानों की करवाई जाएगी।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
