City News Uttar Pradesh
मिनी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्यता के साथ शुरू
उत्तर प्रदेश

मिनी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यता के साथ शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा में मंडलीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल नें इस अवसर पर खेल कूद के महत्व की व्याख्या की। इसके पूर्व सांसद पटेल व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अरुण कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर समारोह का शुभारंभ किया।

मिनी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्यता के साथ शुरू
Mini collegiate children’s sports competition begins with grandeur of cultural program

इस दौरान जनपद बांदा के बड़ोखर क्षेत्र की छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलहरी के छात्रों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडरी क्षेत्र बबेरू की छात्राओं की डांडिया प्रस्तुति हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरा जनपद चित्रकूट की छात्राओं की राधा कृष्ण लीला प्रस्तुति बेहद सराही गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा की बच्चियों ने योग प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर जीत दर्ज करायी।

मिनी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्यता के साथ शुरू
Mini collegiate children’s sports competition begins with grandeur of cultural program

खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश त्रिपाठी, प्रवेश वाजपेई, प्रभाकर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, टीचर्स सोसाइटी अध्यक्ष जय किशोर दीक्षित ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि पटेल ने ध्वजारोहण कर समारोह के शुभारंभ की घोषणा की व प्रतीक स्वरूप आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। साथ ही मार्च पास्ट की सलामी ली। गत वर्ष की चैंपियन छात्र अंजलि क्षेत्र विसंडा ने मशाल लेकर क्रीडा प्रांगण की प्रदक्षिणा की।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कुछ खास मतदाताओं के लिये घर पर ही वोट डालने की व्यवस्था : बैलेट पेपर में ठप्पा

City News Uttar Pradesh

उद्योग बंधु की फिर बैठक : औपचारिकता में सिमट जाता है समस्याओं का निदान

नेशनल हाईवे पर लगा ब्रेक : बांदा-फतेहपुर हाईवे में बारह घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पताल …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें दिया नारा : स्वच्छ बांदा सुंदर हो गांवों का नजारा

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें अटल वाटिका किया गुलजार : पूर्व पीएम को किया याद

ब्रेकिंग न्यूज़