City News Uttar Pradesh
पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान: लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश

पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान: लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की आवाज बुलंद की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। उन्होंने औपचारिक भेंट में इस क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बताया कि बुंदेलखंड राज्य में 15 जिले शामिल करने की मांग उठाई जाएगी। आगामी लोकसभा चुनावों में इन जिलों से पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में उतरेंगे।

पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान: लोकसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
Former DGP announces new political party: will field candidates in Lok Sabha elections

पूर्व डीजीपी ने कहा कि आज भी बुंदेलखंड में रोजगार के अवसर नहीं हैं। समय से सिंचाई न होने के कारण अन्नदाता की फसलें सूख रहीं है। मऊ और मरका पुल का निर्माण शुरू कराया गया लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में चले गए।


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए वह सक्रिय राजनीति में उतर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। बुंदेलखंड राज्य में वह यूपी के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले को शामिल करने का प्रयास करेंगे। मध्यप्रदेश के दमोह, पन्ना, छतरपुर, दतिया, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और अशोकनगर को शामिल करने की मांग उठा रहे हैं।

"है कोई माई का लाल", जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकारउन्होंने कहा कि मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए इन जिलों में आगामी समय में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उनकी पार्टी की प्राथमिकता रहेगी कि हर हाल में अलग राज्य का निर्माण कराया जाए। जरूरत पड़ने पर वह आंदोलन भी करेंगे। क्योंकि बिना राज्य के क्षेत्र का विकास संभव नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार जनसंपर्क कर सकारात्मक मानसिकता वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाकपा माले की बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला: देवनाथ नें थामा दामन

City News Uttar Pradesh

बांदा के होनहार करगें कबड्डी-कबड्डी : राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरेंगे जलवा

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

आपरेशन क्लीन: ई-रिक्शा चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार, तीन रिक्शा भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: विदेशी चलन के बीच मिट्टी से जुड़ा है विराट दंगल, युवाओं को मिली प्रेरणा

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर के नाम पर ‘डकैती’? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?

ब्रेकिंग न्यूज़