29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख़्तार अंसारी से एंबुलेंस प्रकरण में हुई पूछताछ, जेल में बोला माफिया, मुझे फंसाया गया …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एंबुलेंस धोखाधड़ी के मामले में बाराबंकी पुलिस टीम ने गुरुवार को माफिया मुख्तार अंसारी के बयान जेल में दर्ज किए। करीब आधा घंटे तक सवाल-जवाब का दौर चला। माफिया ने खुद को निर्दोष बताया और फंसाए जाने की बात कही।


एंबुलेंस प्रकरण में बाराबंकी से विवेचक महेंद्र प्रताप सिंह शाम करीब साढ़े चार बजे बांदा जेल पहुंचे। विवेचक ने मुलाकात स्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में माफिया से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की। जेल सूत्रों के मुताबिक मुख्तार ने सवालों के जवाब में बताया कि एंबुलेंस मामले में उसे फंसाया गया है। इसमें उसे कोई जानकारी नहीं है। विवेचक ने एक ही प्रश्न को कई बार घुमाकर किया ताकि नई जानकारी मिल सके। इस दौरान विवेचक की काफी देर तक कार्यालय में जेल प्रशासन से बात हुई।

विवेचक के साथ आए अन्य पुलिस कर्मी जेल के बाहर ही रुके रहे। बयान दर्ज करने के बाद बाराबंकी की पुलिस टीम वापस लौट गई। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आए विवेचक ने मुख्तार से पूछताछ की है। क्या सवाल-जवाब हुए इसकी कोई जानकारी नहीं है।


वर्ष-2013 में पंजीकृत एंबुलेंस यूपी 41 एटी 7171 जिसे मुख्तार पेशी में ले जाने के लिए इस्तेमाल करता था। इस संबंध में पूर्व में मऊ के संजीवनी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ.अलका राय पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था। तफ्तीश में मुख्तार अंसारी को साजिश का आरोपित बनाते हुए डॉ. अलका के सहयोगी डॉ. शेषनाथ राय, विधायक प्रतिनिधि मुजाहिद आदि को भी मुकदमे में शामिल किया था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जिला पंचायत सदस्य पद पर “सीता सिंह” की ऐतिहसिक जीत। सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश की समीक्षा साबित हुई यथार्थ ! …

रानी लक्ष्मी बाई की ‘राखी और पाती’ पर अंग्रेजों से लोहा लेने पहुंच गया था ‘बांदा का नवाब’, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh

बांदा के शजर पत्थर की अब विदेशों में और बढ़ेगी कदर : मिला जीआई टैग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा: राष्ट्र प्रेम की बही बयार

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

City News Uttar Pradesh

News : बसपा सुप्रीमो मायावती ने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- मुफ्त में हो टीकाकरण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़