24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

अग्निकांड : बांदा में आग ने लिया विकराल रूप, दस मकान जलकर स्वाहा, दस घंटे में पाया काबू …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में आग से एक के बाद एक दस मकान व उनकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना को लेकर अफरा-तफरी मची रही। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दस घंटे में लपटों को काबू किया। अग्निकांड में लाखों की आर्थिक का अनुमान लगाया जा रहा है। पीडि़तों ने अज्ञात लोगों की ओर से घटना करने का आरोप लगाया है।


मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौड़ में बुधवार रात करीब 12 बजे गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। अचानक विष्णु देव द्विवेदी के मकान से लपटें उठने लगीं। घर में सो रहे परिवार को जानकारी हुई तो बाहर निकलकर खुद को बचाया।


मदद के लिए जब तक शोर मचाया तब तक लपटों ने बगल में रह रहे भाई नीरज द्विवेदी के मकान को भी चपेट में ले लिया। धू-धू कर जल रहे मकानों को बचाने के लिए ग्रामीण घरों से डिब्बे व बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। इस बीच लपटों ने और विकराल रूप ले लिया। अगल- बगल के रज्जन यादव, नत्थू कोटार्य, सुंदरपाल, संतकुमार मिश्रा, पप्पू विश्वकर्मा, गोरेलाल, हीरा मिश्रा, लाला मिश्रा के मकानों को भी बारी-बारी आगोश में ले लिया। इससे भीषण अग्निकांड का रूप बन गया।


ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर किसी तरह आग काबू करने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आग भोर तक बढ़ती रही। गुुरुवार सुबह करीब दस बजे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सफलता मिली। तब तक घरों के साथ मकानों की गृहस्थी भी जल गई। दमकल प्रभारी हनीफ खान ने बताया कि फौरी तौर पर सात लाख की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंचकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। आग लगने की वजह के बारे में कोई दैवीय आपदा कह रहा है। तो किसी ग्रामीण व पीडि़त ने अज्ञात लोगों की ओर से आग लगाने का आरोप लगाया है। अभी तक आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निजी हाथों में जाएंगी बांदा सहित 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां

योगी की नाराजगी पर शासन नें पलटा तुगलकी फरमान : छाई खुशी अब होगा राधे -राधे

City News Uttar Pradesh

झांसी रेल मंडल में यात्रियों के साथ बढ़े अपराध, एक साल में 25 हजार हुए शिकार

1.83 करोड़ का ‘ड्रग्स किंगडम’ ध्वस्त: 733 किलो गांजा ‘कंटेनर’ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

बांदा : भाजयुमो ने शुरू किया चियर फोर इंडिया ओलंपियन अभियान …

City News Uttar Pradesh

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़