City News Uttar Pradesh
योगी की नाराजगी पर शासन नें पलटा तुगलकी फरमान :छाई खुशी अब होगा राधे -राधे
उत्तर प्रदेश

योगी की नाराजगी पर शासन नें पलटा तुगलकी फरमान : छाई खुशी अब होगा राधे -राधे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन की तुगलकी फरमानी बैक पुट पर आ गई ! सीएम योगी की नाराजगी पर ऐसा हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में एक से पंद्रह सितंबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन के मामले में छुट्टियों के दिन अब स्कूल नहीं खुलेंगे। अब “राधे -राधे” की अड़चन दूर हो गई। शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि सार्वजनिक अवकाश के दिन की निर्धारित गतिविधि, उसके अगले कार्य दिवस पर आयोजित की जाएगी। इससे शिक्षकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

योगी की नाराजगी पर शासन नें पलटा तुगलकी फरमान :छाई खुशी अब होगा राधे -राधे
On Yogi’s displeasure, the government overturned Tughlaq’s order: Radhe-Radhe will be happy now

विभाग की ओर से पूर्व में जारी आदेश में यह कहा गया था कि एक से पंद्रह सितंबर तक शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसमें एक से पंद्रह सितंबर तक प्रतिदिन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे। जबकि इसमें रविवार, चेहल्लुम और जन्माष्टमी का अवकाश भी पड़ रहा था। इसे लेकर शिक्षक काफी परेशान थे। हमने इससे संबंधित खबर प्रकाशित की।

इसका संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसे लेकर संशोधित आदेश जारी किया। उन्होंने कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि के बीच यदि पहले से कोई सार्वजनिक अवकाश है तो उस दिन की निर्धारित गतिविधि उसके अगले कार्य दिवस में पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम की प्रतिदिन की गिविधियों की फोटो और वीडियो अपलोड की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व छात्रों की संख्या भी अपलोड की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश आम के आम गुठलियों के दाम की तर्ज पर विकास कार्यों को दे रहें परवान

City News Uttar Pradesh

बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

अखिलेश यादव ने बांदा में “अन्ना साड़ों की जंग पर कसा तंज”: भाजपा सरकार पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘आरसीसी रोड’ का उद्घाटन: नगर में ‘विकास की रफ्तार’ हुई ‘तेज’

बांदा अतुल मर्डर केस : मारपीट के वायरल वीडियो में दिखे चारों चेहरों को पुलिस ने लिया हिरासत में

City News Uttar Pradesh

बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़