City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda-चौदह किलोमीटर दूर मिला शिकारी का शव

रिपोर्ट – रामबाबू निषाद

बांदा। मछली के शिकार के लिए जाल फेंकते समय यमुना नदी में गिरे शिकारी का शव शाम 14 किलोमीटर दूर मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।पड़ोसी जिले फतेहपुर के मोहारी (जाफरगंज) गांव का जगभान (40) पुत्र छंगूलाल चार दिन पूर्व शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला गांव के पास यमुना नदी में जाल से मछली का शिकार कर रहा था। तभी जाल फेंकते समय वह नदी में गिर गया था।

पुलिस की मौजूदगी में गोताखोर उसकी खोजबीन में जुटे रहे। घटनास्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर रविवार की शाम पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली कलां गांव के नजदीक झाड़ियों में उसका शव फंसा मिला। चरवाहों की सूचना पर थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। उधर, शिकारी के परिजनों ने बताया कि जगभान को मिर्गी के दौरे भी आते थे। अपने साथियों के साथ वह मछली का शिकार कर रहा था। आसपास मौजूद नाविकों ने बचाने की भी कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने पर जगभान गहरे पानी में समा गया था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता

City News Uttar Pradesh

यूपी के हाइवे अब चमकेंगे : चालीस हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस

यूपी में बुरी हार के बाद जागी योगी सरकार: अब नौकरियां देने पर होगा फोकस, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Banda : अन्ना जानवर बनें जान के दुश्मन : फसल की रखवाली को पहुंचे किसान ने खेत में फांसी लगा दुनिया किया अलविदा !

City News Uttar Pradesh

प्रधानों और गावों की बल्ले-बल्ले : आचार संहिता से मुक्त हुए गांव …

सपा ‘बांदा सदर सीट’ कांग्रेस को देगी ? ‘ब्राह्मण क्षत्रिय’ के बीच ‘टिकट’ का पेंच !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़