30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
उत्तर प्रदेश

यूपी : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

  • (ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता के निधन हुआ है। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

यूपी : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
UP: Sadhna Gupta, wife of SP Patron Mulayam Singh Yadav, passed away, breathed her last in Medanta Hospital

बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। बता दें कि मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी हैं साधना गुप्ता. साधना के एक बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है। अपर्णा यादव भाजपा नेत्री हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा। अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से साल 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चबूतरा युद्ध: प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुआ महासंग्राम, गल्ला मंडी बनी ‘रणभूमि’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में चौबीस घंटे के भीतर एक और बुज़ुर्ग की हत्या: पुलिस नें भांजे को हिरासत में लिया

योगी सरकार का का सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और हाईवे के नजदीक की शराब दुकानें हो बंद

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “यही माह अंतिम यही माह भारी” से बेचैन, जांच अंतिम स्टेज पर ?

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना की संजीवनी शासन से उपलब्ध, संक्रमित हो जायेगे स्वस्थ ! …

भाजपा के संजय सिंह की खुल गई संगठनात्मक लाटरी : प्रदेश अध्यक्ष नें बना दिया जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़