- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद आरकेसिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदर विधायक नें सभी विभागों की लापरवाही पर जमकर गरजे। सांसद ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि जनपद के सभी कनेक्शन कम्प्यूटरीकृत किये जाये तथा कितने कनेक्शन कितने पावर के लगे हुए हैं उनकी जानकारी दी जाए तथा कहीं पर भी फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाए ताकि जनता को विद्युत की समस्या न हो सके।

उन्होंने कहा कि किसानों की खेती की सुविधा को देखते हुए जितने भी राजकीय नलकूप हैं उन्हें हरदशा में चालू रखा जाए, जहां कहीं पर भी नलकूप विद्युत दोष से बन्द हैं उन्हें शीघ्र ठीक कराकर चालू कराया जाए। उन्होंने कहा कि रबी का सीजन आने के पहले तथा किसानों के खेतों में पानी सुुलभ कराने हेतु सभी नलकूप चालू दशा में रखे जायें ताकि खेतों में पलेवा के समय पानी की असुविधा न हो सके।

अधिशाषी अभियंता आरईएसको निर्देश दिये कि मर्काघाट एवं दांदौ के पुलों के निर्माण कार्य को शीघ्रता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने सेतु निर्माण को निर्देश दिये कि अतर्रा ओवर ब्रिज को शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को बांदा-चिल्ला-फतेहपुर मार्ग को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए तथा प्रान्तीय खण्ड निर्माण खण्ड-2 बांद-बबेरू मार्ग जहां पर जगह-जगह गड्ढें हैं उनको शीघ्र ठीक कराकर एक सप्ताह में ठीक कराकर गड्ढा मुक्त किया जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि कमेटी बनाकर सम्बन्धित कार्यों की जांचा करायी जाए, ताकि कार्य मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की तीनों यूनिटों को निर्देशित किया कि जिले में कितनी सड़केें निर्माणाधीन है और कितनी मरम्मत योग्य तथा कितनी सड़कों का कार्य पूरा हो चुका है, उक्त की सूची जनप्रतिनिधियों को एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराये।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें कहा की महाराणा प्रताप चैराहे से लेकर मवई बाईपास तक की सड़कों के सोन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाए। तथा महापुरूषों की प्रतिमायें भी लगवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने हरदौलीघाट एवं राजघाट में स्थापित मुक्तिधामों पर इलेक्ट्रानिक शवदाह ग्रह जो खराब है उसको तत्काल ठीक कराने की बात कही।

वन विभाग की समीक्षा केे समीक्षा में पौध रोपण पर जोर दिया गया। निम्नीपार में काशीराम कालोनी तथा हरदौली काशीराम कालोनी में निवास कर रहे लोंगो के सत्यापन की मांग रखी गई। अधिशाषी अभियंता जल जीवन मिशन से जानकारी चाही कि कितने गाॅवों में पाइप लाइन बिछाई गयी है तथा कितने ग्रामों में सड़क तोडी गयी है तथा कितने में बनायी गयी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
