City News Uttar Pradesh
डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा
उत्तर प्रदेश

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डिग्री शिक्षा के लिये छात्रों पर सीटें कम होने का कहर बरपा है। एडमीशन लेने के लिये बुरे दिन आ गये हैं। छात्र ज्यादा और सीटें कम होने से प्रवेश के लिये छात्रों में चिंता के बादल हैं। खबर के डिटेल में ले चलते हैं। शहर के दो मुख्य महाविद्यालयों में इस बार स्नातक और परास्नातक प्रवेश के लिए फिलहाल छात्र-छात्राओं को सीट के लाले हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेरिट सूची का ग्राफ ऊंचा है। जेएन कॉलेज में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बीए की 195 सीटें कम हैं।

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा
Bad days of students in degree education: How to get less admission seats and more merit

महिला महाविद्यालय में 85 सीटें कम हैं। महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई, जेएन डिग्री कॉलेज में बुधवार से शुरू हुई। दोनों कॉलेजों ने अपना प्रवेश का कटऑफ जारी कर दिया है। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज व राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शहर के ज्यादातर छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इस वर्ष पंडित जेएन कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए कमोबेश 3645 छात्र-छात्राओं और परास्नातक में विषयवार 350 छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया हुआ है। इसी तरह महिला महाविद्यालय में तकरीबन 800 छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है।

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा
Bad days of students in degree education: How to get less admission seats and more merit

जबकि एमए में विषयवार 200-200 छात्राओं ने अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इससे छात्र-छात्राओं को दोनों महाविद्यालयों से जारी कटआफ में मेरिट और सीट भी कम होने से प्रवेश के लाले पड़ सकते हैं। उधर, शहर के अन्य महाविद्यालयों में ओपन प्रवेश की सुविधा है। इस वर्ष पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए की 525 की सीटें निर्धारित हैं। जबकि बीएससी मैथ में 105 व बायो ग्रुप में 105 कुल 120 सीटें और परास्नातक सभी विषयों में 50-50 सीटें निर्धारित हैं। पिछले वर्ष बीए में 720 सीटें और परास्नातक में विषयवार 60-60 सीटें थीं।

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा
Bad days of students in degree education: How to get less admission seats and more merit

इसी तरह राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में बीए में 375 सीटें, बीएससी मैथ में 160 व बायो ग्रुप में 160 सीट कुल मिलाकर 320 सीटें हैं। परास्नातक कक्षाओं में विषयवार 50-50 सीट निर्धारित की गई है। जबकि पिछले वर्ष बीए में 460 सीटें थीं। एमए में विषयवार 60-60 सीटें निर्धारित हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सहकारी समिति यूनियन का अल्टीमेटम: सुरक्षा, वेतन और बहाली की माँग अन्यथा तालाबंदी

City News Uttar Pradesh

डीएम नें शासकीय अधिवक्ताओं से कहा: मुकदमों की करें प्रभावी पैरवी

City News Uttar Pradesh

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: निकाय चुनावों में जनता का आशिर्वाद भाजपा के साथ

City News Uttar Pradesh

यूपी : सात साल की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर आरोपी खेत में छोड़कर भाग निकला, हालत नाजुक…

City News Uttar Pradesh

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

ब्रेकिंग न्यूज़