City News Uttar Pradesh
जांच अधिकारी के सामने भिड़े कोटेदार और महिला ग्राम प्रधान, विवाद बढ़ता देख अधूरी जांच छोड़ भाग निकलें अधिकारी
उत्तर प्रदेश

जांच अधिकारी के सामने भिड़े कोटेदार और महिला ग्राम प्रधान, विवाद बढ़ता देख अधूरी जांच छोड़ भाग निकलें अधिकारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोटेदार के विरुद्ध जांच करने गए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के सामने कोटेदार और ग्राम प्रधान आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ा तो अधिकारी अधूरी जांच छोड़कर भाग निकले। बाद में मामला थाने पहुंच गया। महिला प्रधान ने पुलिस को कोटेदार सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

जांच अधिकारी के सामने भिड़े कोटेदार और महिला ग्राम प्रधान, विवाद बढ़ता देख अधूरी जांच छोड़ भाग निकलें अधिकारी
The kotedar and the female village head clashed in front of the investigating officer, seeing the dispute escalating

गरौंदी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान फूल कुमारी ने गांव के कोटेदार सिद्ध गोपाल के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार जांच करने पहुंचे। पंचायत भवन में ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रहे थे, इसी बीच कोटेदार सिद्ध गोपाल अन्य सात लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। महिला प्रधान फूल कुमारी और पति प्रमोद कुमार से विवाद करने लगा। प्रधान और कोटेदार के बीच विवाद काफी बढ़ गया। यह देख जांच में आए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार चुपचाप गाड़ी में बैठे और निकल लिए।

उधर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार का कहना है कि मामले की जांच करने आए थे। विवाद होने के कारण बीच में आना पड़ा। पुलिस बल के साथ बाद में जांच पूरी की जाएगी। कोटेदार के यहां सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकॉर्डर लगाया जाएगा, जिससे गड़बड़ी न कर सके। उधर, महिला प्रधान फूलकुमारी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पंचायत भवन में घुस कर सरकारी काम में बाधा डालने व महिला प्रधान के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोटेदार व उसके सात सहयोगियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। वहीं थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा। जबकि प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होली पर खुशखबरी : कोव‍िड प्रोटोकाल के साथ सभी वाटर पार्क और स्विमिंग पूल फिर से खुलेंगे

चुनाव के लिए हम तैयार, पर सपा की नीयत खराब : डिप्टी सीएम केशव मौर्य

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें : बांदा सहित182 गांवों की”बल्ले- बल्ले” …

City News Uttar Pradesh

Banda : ग्राम की साफ-सफाई हमारी प्राथिमकता -देवेश कुमार मोनू…

अतुल मर्डर केस : दोबारा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुख्ता सबूत की तैयारी

भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान

ब्रेकिंग न्यूज़