City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव : बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान ! दस को होगा शंका समाधान !
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव : बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान ! दस को होगा शंका समाधान !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर प्रचार थम गया। यंहा चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना हैं। सभी प्रमुख पार्टियां अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहें हैं।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान ! दस को होगा शंका समाधान !
Assembly elections: Fierce in all the four seats of Banda district ! Doubts will be resolved on ten !

जिले की चार विधान सभा सीटें हैं। बांदा, बबेरु, नरैनी, तिंदवारी। फौरी तौर पर तो यंहा त्रिकोणीय संघर्ष माना जा रहा है। पर सपा हो या बसपा सभी की लड़ाई भाजपा प्रत्याशी से है। वर्ष 17 के चुनाव में यहां की चारों सीटों पर भाजपा ने परचम फहराया था, लेकिन वर्ष 22 के चुनाव में परिस्तिथितियां कुछ विपरीत सी मानी जा रही है। भाजपा कहीं सपा से तो कहीं बसपा से कठिन टक्कर में है।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान ! दस को होगा शंका समाधान !
Assembly elections: Fierce in all the four seats of Banda district ! Doubts will be resolved on ten !

बांदा सदर सीट पर बसपा के धीरज राजपूत और सपाकी मंजुला दोनों भाजपा प्रत्याशी विधायक प्रकाश दिवेदी से अपने नजदीकी टक्कर का दावा कर रहे है, लेकिन सीधी टक्कर भाजपा एंव बसपा में महसूस हो रही हैं। भाजपा यहां अभेद्य रूप में दिख रही है। तिंदवारी में बसपा से भाजपा का घमासान बताया जाता है। सपा भी अपने को कमजोर नहीं मान रही।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान ! दस को होगा शंका समाधान !
Assembly elections: Fierce in all the four seats of Banda district ! Doubts will be resolved on ten !

फिर भी स्पष्ट मुकाबला बसपा के जयराम सिंह एंव भाजपा के रामकेश निषाद के बीच है। मुसलिम मतदाता निर्णायक के रोल में हैं। सपा एंव भाजपा में पार्टी वोटों का बिखराव सा है, यह स्थिति बसपा को फायदे मंद साबित हो सकती है ? बहर हाल भाजपा सपा एंव बसपा अपने वोटों को पाले में बांधे रखने के लिये कड़ी मशक्कत में हैं।

विधानसभा चुनाव : बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान ! दस को होगा शंका समाधान !
Assembly elections: Fierce in all the four seats of Banda district ! Doubts will be resolved on ten !

बबेरु में भाजपा के अजय पटेल एंव सपा के बिसंभर यादव में कांटे की टक्कर है तो बसपा दो की लड़ाई में अपना फायदा कर ले जाये तो आश्चर्य नहीं होगा।बसपाके राम सेवक शुक्ला के पक्ष में सवर्ण वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है ? ठीक इसी तरह की परिस्थितियां नरैनी विधानसभा सीट पर भी मानी जा रही हैं।

बांदा जिले की चारों सीटों पर घमासान! दस को होगा शंका समाधान !
Assembly elections: Fierce in all the four seats of Banda district ! Doubts will be resolved on ten !

भाजपा की ओम मणि वर्मा, सपा की किरण वर्मा एंव बसपा के गया चरण दिनकर भी मजबूती से संघर्ष में है। फिलहाल किस पार्टी का ऊंट चुनावी करवट किस ओर लेता है ,यह तो दस मार्च को ही पता चलेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा : 154 को “बंदीगृह”

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : 108 पर फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा में हुआ प्रसव, नवजात की मौत …

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !

हिदायत: त्योहारों में बर्दाश्त नहीं होगी अराजकता, माहौल खराब करने की वालों की खैर नहीं

रील की दीवानगी बनी काल: कैमरे के सामने फंदे पर झूल गई मां, बेटी बनी गवाह

City News Uttar Pradesh

भाई बना भाई का कातिल: नशे में थप्पड़ पड़ते ही मच गया खूनी खेल, बड़े भाई की बेरहमी से हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़