City News Uttar Pradesh
प्रेम संबंधों पर विवाद: युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भाई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

प्रेम संबंधों पर विवाद: युवती की हत्या का हुआ खुलासा, भाई गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। 18 दिसंबर को गड़रा नदी पुल के नीचे मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के आरोप में पुलिस ने युवती के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस साजिश में शामिल सगे भाई और मामा फरार हैं। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या का कारण उसके प्रेम संबंध थे।

प्रेम संबंधों पर विवाद: युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भाई गिरफ्तार

थाना बबेरु पुलिस ने सर्विलांस और जांच की मदद से इस मामले को सुलझाया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि मृतका का एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। परिवार ने इस संबंध का विरोध किया, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया।

प्रेम संबंधों पर विवाद: युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भाई गिरफ्तार

आरोपी के मुताबिक, 18 दिसंबर की रात युवती को सगे भाई और मामा के साथ मिलकर गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद शव को थाना बबेरु क्षेत्र के मुरवल के गड़रा नदी पुल के नीचे फेंक दिया गया, ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस के मुताबिक, हत्या में शामिल सगे भाई और मामा अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश का नहीं है ‘भय’ ? 78 करोड़ की योजना का ‘सोनकर’ कर रहा ‘बंदर बांट’ ?

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें “ग्रीन कान्हा रन” में दिया स्वच्छ और ग्रीन बांदा का संदेश

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग का कमाल : सवा दो अरब रुपये खर्च, पर आपूर्ति नहीं हो पा रही दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर : अभियान होगा तेज !

फेसबुक पर लिखा ‘अलविदा’: डीपी पर लगाया ‘वेलकम डेथ’ का लोगो, युवक ने ‘तोड़ी’ जिंदगी की डोर

City News Uttar Pradesh

टीबी रोग से जिला होगा मुक्त : जनप्रतिनिधियों नें रोगियों को लिया गोद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़