30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जुएं की लत बनी मौत का सबब : मचा परिवार में कोहराम
उत्तर प्रदेश

जुएं की लत बनी मौत का सबब : मचा परिवार में कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जुआं का खेल बुरी बला न जीतने पर चैन औऱ न ही हारने पर। हार का सदमा जान लेवा भी बन जाता है। ऐसा ही मामला जिले के थाना जसपुरा क्षेत्र से सामने आया है। परदेश से कमाकर लौटा युवक जुएं में 10 हजार रुपए हार गया। इससे परेशान होकर उसने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जुएं की लत बनी मौत का सबब : मचा परिवार में कोहराम
Gambling addiction became the cause of death: There was uproar in the family

परिजनों को मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जसपुरा थाना के ग्राम बरेहटा निवासी रामजीत (20) पुत्र रामप्रकाश बचपन से मां के साथ मामा पृथ्वीपाल के घर ग्राम गड़रिया के मजरा खेवान डेरा में रहता था। रविवार की शाम को वह अहमदाबाद से वापस लौटा था। उसने अपना बैग बच्चों से घर भेज दिया और कैथी गांव में देर रात तक जुआं खेलता रहा।

जुएं की लत बनी मौत का सबब : मचा परिवार में कोहराम
Gambling addiction became the cause of death: There was uproar in the family

इसमें करीब 10 हजार रुपए हार गया। कयास है की इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान देदी। सोमवार सुबह वहां उसका शव कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को मामा के घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर साफी के फंदे से लटका मिला। छात्रों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों में कोहराम है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘बरकत’ का बावनपरी खेल में ‘बरक्कत’: लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : जेल में बंद माफिया अतीक की आठ करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, अब तक एक हजार करोड़ की सपंत्ति हो चुकी है जब्त

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : खनिज विभाग के आगे साढ़े तीन अरब का सवाल ! …

श्री राम दरबार मंदिर में सीताराम विवाह का आयोजन 6 दिसंबर को

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘सवर्ण आयोग गठन’ की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा ‘ऐतिहासिक’ पत्र

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का शिक्षा के प्रति कैसे पूरा होगा “राग”, जब शिक्षक ही लगा रहें हैं “आग” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़