City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कोरोना टीकाकरण की मुहिम, समूह के आधार पर होगा कोरोना टीकाकरण …

 

– स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कोरोना टीकाकरण की मुहिम
– मीडिया, बैंक, बीमा, चालक व प्राइवेट कर्मी शामिल
– 8 से 23 अप्रैल तक समूह आधारित चलेगा टीकाकरण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक बार फिर तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने और लोगों को टीके से प्रतिरक्षित करने की मुहिम तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग रणनीति बनाकर कोविड टीकाकरण के ग्राफ को बढ़ाने में जुटा हुआ है। इसी के तहत अब विशेष समूहों में 45 स्सल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। शासन ने उनके काम के आधार पर टीकाकरण दिवस सुनिश्चित किया है। बृहस्पतिवार (8 अप्रैल) से 23 अप्रैल तक इसी के मुताबिक टीकाकरण किया जाएगा।


प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सतर्क रहने की लगातार अपील की जा रही है। इसके साथ ही सैंपलिंग और टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को जनपद में सबसे ज्यादा 66 मरीज मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण गतिविधियां संपन्न की जा रही हैं। अब इसमें और तेजी लाने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का समूह के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि देश का चैथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया कर्मियों को भी इसमें शामिल किया गया है। कोरोना से अब तक मीडिया लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। इसलिए इस बार शासन ने इसे प्रमुखता से शामिल किया है।

– विशेष समूह में इनको भी किया शामिल
बांदा। सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने बताया कि मीडिया कर्मियों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत लोगों को भी शामिल कर उनके टीकाकरण की तिथि सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष आयु पूरी कर चुके मीडिया कर्मियों, छोटे व बड़े दुकानदारों को 8 व 9 अप्रैल को टीका लगाया जाएगा। इसी प्रकार 10 अप्रैल को बैंक व बीमा कर्मियों, 12 व 14 को स्कूल व कालेज के शिक्षक, 15 व 16 को आटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालक, फेरी वाले व निर्माण कर्मचारी, 17 व 19 को अन्य सरकारी अधिकारीध्कर्मी (फ्रंट लाइन वर्कर को छोड़कर), 20 व 21 को न्यायपालिका कर्मचारी व अधिवक्ता और 22 व 23 अप्रैल को निजी कार्यालयों के कर्मचारी प्रतिरक्षित किए जाएंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र नें समाधान दिवस पर दिखाये कड़े तेवर : समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन की सतर्कता : छह होटलों पर छापा बस्ती से भागा प्रेमी युगल गिरफ्त में

भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद की नींद हराम ! चुनावी समर नहीं अनुकूल ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में विलुप्त होती अनूठी परंपरा: आधुनिकता की आंधी में डगमगाई लोकपरंपरा

City News Uttar Pradesh

अनाज खरीद कर रुपए गबन करने वाला व्यापारी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर खंड आठ बन गया है महाचोर : प्रशासन कब तक रहेगा खामोश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़