City News Uttar Pradesh
सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन
उत्तर प्रदेश

सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी विदित की पत्नी रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिका अध्यक्ष पद के लिये रविवार को सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पहला सेट दाखिल कर दिया। उनके साथ इस अवसर पर विधायक विशम्भर सिंह यादव सहित सपा नेताओं की भारी भीड़ रही।

सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन
SP’s Ruchi Tripathi nominated for Banda Municipal President

आपको बता दें कि सपा नें पहले इस सीट से पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी गीता साहू को टिकट की अधिकृत घोषणा की थी। जिस दिन उन्होंने नामांकन दाखिल किया उसी रात उनका टिकट कट जाने एवं रुचि त्रिपाठी को टिकट मिल जाने की अधिकृत खबर फेस बुक पर वायरल होनें लगी। मोहन साहू की खुशियाँ मातम में बदली और वह पार्टी अध्यक्ष से मिलने लखनऊ कूच कर गये।

सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन
SP’s Ruchi Tripathi nominated for Banda Municipal President

सपा के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो रुचि त्रिपाठी कल सोमवार को नामांकन अधिकारी को अपना दूसरा नामांकन सेट भी दाखिल करेंगी। इधर सपा नेता सुरेन्द्र मिश्रा नें पार्टी से फिलहाल बगावत का रुख अपनाते हुये अपनी पत्नी प्रतिभा का पालिकाध्यक्ष पद पर नामांकन करा दिया। फिलहाल रुचि त्रिपाठी समाजवादी जनों में प्रत्याशिता के रूप में सर्वाधिक रुचिकर मानी जा रहीं हैं। कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं में उत्साह जमकर हिलोरें सा ले रहा है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र की अपील: “दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh

शादी से लौटते वक्त उजड़ गया पूरा परिवार: एक झपकी ने छीन ली तीन जिंदगियां, गूंज उठी चीख-पुकार

सदर विधायक प्रकाश नें बांदा विकास की सुनाई गाथा : मीडिया कर्मी हो गये निरुत्तर !

City News Uttar Pradesh

बैंक लूट का वांछित इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ : गोली लगने पर पुलिस नें दबोचा

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

City News Uttar Pradesh

डीआईजी विपिन के निर्देश: माफिया, भगोड़े, टाप टेन अपराधियों पर 174 ए की हो प्रभावी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़