29.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने तैयार की रणनीति, क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जिताने की अपील …

 

– जनपद आये प्रदेश सचिव व बांदा प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
– विधानसभा चुनाव लड़ने वाले लोगों से अपने क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जिताने की अपील

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव व बांदा प्रभारी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई।


बैठक में प्रदेश से आये पर्यवेक्षक व बांदा प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि गांवों का शहरों का मजदूर किसान कांग्रेस की ओर निहार रहा है। चलो आओ, चले इनके बीच में, इनका दर्द देखे। क्योंकि इधर कुछ वर्षो में किसानों, मजदूरों ने बहुत कुछ खोया है। पंचायती राज चुनाव परीक्षा की घडी है। पदाधिकारी अपने घरों में झंडा लगायें, कांग्रेस में कोई जाति नही होती है। हब सब एक है। शहर अध्यक्ष एवं महिलाध्यक्ष कन्ट्रोल रूम संभालेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हम सशक्त एवं मुकाबला करने वाले प्रत्याशी चुनाव में उतारेंगे तथा पूरी ताकत के साथ चुनाव लडेंगे। हमारे कार्यकर्ता गांवों में तैयार है, जो हमारी शक्ति है, हमे अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है और हम चुनाव जीतेंगे। जो कांगेे्रसी होगा, उसे चुनाव लडाया जायेगा। बैठक का संचालन जिला महासचिव सूरज बाजपेई कर रहे थे। पर्यवेक्षक का फूल मालाआं से शानदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक शिरोमणि भाई प्रदेश कांग्रेस सदस्य, मुमताज अली, बी लाल, गजेन्द्र सिंह पटेल, रमेश कोरी तथा सीमा खान महिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी टीमे गठित होगी, जो प्रत्येक प्रत्याशी को सहयोग करेंगी, बैठक में शहर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि वह प्रचार अभियान में सहयोग के लिये शहर कमेटी की टीमें उतारेंगे। प्रान्तीय सचिव ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी हमारे मार्गदर्शक है, उनका सहयोग भी लेना है, उनके बताये मार्गदर्शन पर पंचायत चुनाव लडना है। उन्होने कहा, जिन्हे आगे विधानसभा चुनाव का टिकट मांगना है, वह अपने अपने क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य बनाये, क्योंकि इसी ग्राउण्ड पर उनकी प्रत्याशिता पर विचार होगा। इसी बीच प्रधान ग्राम परास इन्द्रपाल यादव ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

बैठक में युवा प्रान्तीय महासचिव आकाश दीक्षित, नगर अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, जगन्नाथ सिंह, रेक्षा वर्मा, सैय्यद अल्तमश हुसैन, अनुरूद्ध पाण्डेय, रामदेवी वर्मा, राजबहादुर गुप्त, अशोक धीर चैहान, अशोक सिंह चैहान, संतोष कुमार द्विवेदी, कुतैबा जमा, कुलदीप मिश्रा, भइयालाल, अमित सिंह पटेल, रामहित निषाद, छेदीलाल धुरिया, रामकिशोर पाल, राजेश कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार, शब्बीर सौदागर, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण, माताबदल श्रीवास, राममिलन वर्मा, रामसनेही, जहांगीर खान, केदारनाथ कुशवाहा, नरेन्द्र त्रिपाठी, शिवबली सिंह, पिप्पी चैरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कुत्तों का राज ! हर ‘गली-मोहल्ला’ बने ‘खतरे’ का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !

City News Uttar Pradesh Desk

पुरानी पेंशन बहाली के राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: पदोन्नति के पद के समान वेतनमान की भी मांग

City News Uttar Pradesh

स्टेडियम नाम विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : हाईवे पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप

City News Uttar Pradesh

हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार खाईं में पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़