City News Uttar Pradesh
पुलिस पिटाई प्रकरण : गुस्साए अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में काटा हंगामा !
उत्तर प्रदेश

पुलिस पिटाई प्रकरण : गुस्साए अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में काटा हंगामा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अधिवक्ता के घर नोटिस तामील करने गई पुलिस टीम के साथ हुई मारपीट के बाद शनिवार को जब थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को लेकर अदालत पहुंची तो यहां भी स्थिति गंभीर हो गई। आरोपियों के पक्ष में जिला अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं की मांग थी कि आराेपियों को पुलिस रिमांड न देकर उन्हें जमानत दी जाए। इसी बात को लेकर वकीलों ने अदालत परिसर में जमकर हंगामा काटा।

पुलिस पिटाई प्रकरण : गुस्साए अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में काटा हंगामा !
Police beating case: Angry advocates created ruckus in the court premises !

बता दें कि शुक्रवार को सिमौनी पुलिस चौकी से दो सिपाही बबेरू थाने के पड़री गांव निवासी अधिवक्ता सत्य प्रकाश यादव के घर नोटिस तामील कराने पहुंचे तो घर के लोगों ने सिपाहियों के ऊपर पथराव शुरू कर दिया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। पथराव की घटना की जानकारी मिलते ही गांव में ही मौजूद दो अन्य सिपाही भी पहुंच गए।

पुलिस पिटाई प्रकरण : गुस्साए अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में काटा हंगामा !
Police beating case: Angry advocates created ruckus in the court premises !

इसी बीच आरोपी पक्ष ने लाठी डंडे निकाल लिए और सिपाहियों की धुनाई कर दी। घटना के बाद सिपाहियों ने ग्राम प्रधान के घर में घुस कर किसी तरह से अपनी जान बचाई थी । इसके बाद भारी फोर्स ने गांव अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर घर के लाेगों के साथ मारपीट की और तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

पुलिस पिटाई प्रकरण : गुस्साए अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में काटा हंगामा !
Police beating case: Angry advocates created ruckus in the court premises !

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह गौर व महासचिव राकेश सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा काटा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महासचिव का कहना है कि पुलिस ने जिस तरह से उनके अधिवक्ता साथी के परिजनों के साथ अभद्रता और मारपीट की है और घर में मौजूद गर्भवती महिलाओं के साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के साथ मारपीट की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस पिटाई प्रकरण : गुस्साए अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में काटा हंगामा !
Police beating case: Angry advocates created ruckus in the court premises !

अधिवक्ता संघ ने मामले को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। उधर सीओ का कहना है कि परिजनों के आरोप निराधार हैं आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अयोध्या: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी के निर्देश, छापामारी कर जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी लगाए रोक, आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर और रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई …

Banda : डीएम ने दिये निर्देश, जल संरक्षण के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे लगेगी ड्यूटी …

City News Uttar Pradesh

पुलिस की सफलता: बीस मोबाइल किए बरामद, मुस्कान अभियान में मिली बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

महंगाई से थोड़ी राहत : दाल रोटी खाओ “हरी के गुण गावो”

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़