City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कोरोना से युद्ध : डीएम आनंद युवकों को बनायेगें “बाहुबली” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह कोरोना को पछाड़ने के लिये 18 साल से 45 साल वालों को भी बाहुबली बनायेगे ।इसके लिये डीएम साहब कल से इस आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से मुकाबले के लिये टीका का सुरक्षा कवच लगवाएगे। इसी संदर्भ में कल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण की तैयारी को लेकर आनन्द कुमार सिंह नें राजकीय एलोपैथिक मेडिकल काॅलेज में कोविड टीकाकरण सेन्टर एवं वहां एनआईसीयू एवं पीआईसीयू वार्डो का निरीक्षण किया ।


जिलाधिकारी द्वारा डा. सुनील कुमार आर्या को निर्देशित किया गया कि टीकाकरण की सभी तैयारियों गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक दशा में आज ही सुनिश्चित करायी जाये। निरीक्षण के दौरान डाक्टर सुनील कुमार आर्या नें बताया कि एनआईसीयू में 3 बेड एवं पीआईसीयू में 6 बेड स्थापित है।


जिलाधिकारी नें निर्देशित किया कि सभी बेडों को क्रियाशील रखा जाये तथा साफ-सफाई, सैनेटाजेशन प्रतिदिन कराया जाये।
जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल काॅलेज में निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी एमपीसिंह, मेडिकल काॅलेज के चिकित्सक एसके कौशन एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। सिविल कार्य प्रगति में पाया गया, कार्य गुणवत्ता को देखते हुये कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि नियत तिथि में प्लांट का कार्य पूर्ण हो जाये। कार्य गुणवत्तायुक्त एवं दिये गये मानक के अनुरूप हो,अन्यथा की स्थिति में दंडनात्मक कार्यवाई होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले प्रदेश में भाजपा की जीत का बजेगा डंका: 25 को संकल्प पत्र

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट रामायण मेला को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने हेतु समिति द्वारा गंभीर प्रयास शुरू

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का शंखनाद: ‘लघु सेतु’ शिलान्यास से ‘बदलेगा’ क्षेत्र का ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

विधायक प्रकाश नें अर्दली बाजार में सीसी सड़कों का किया लोकार्पण: दौड़ी खुशी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिये ‘फूंका’ स्वदेशी अपनाओ का मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़