24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्तार अंसारी की दुश्मनी 16 साल पुरानी, जानें- क्यों खौफ में कुख्यात माफिया …

 

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। लोगों को आज भी याद है जब माफिया मुख्तार अंसारी का काफिला सड़क से गुजरता था तो किसी की मजाल जो उनके कारंवा के बीच आ जाए। एक लाइन से 786 नंबर की 20 से 30 एसयूवी गुजरती थीं। मुख्‍तार अंसारी जब चलता था तो बॉडीगार्ड और अपने गैंग के बीच सबसे लंबा दिख जाता था, लेकिन वक्त ने ऐसी करवट ली कि वह व्‍हीलचेयर पर आ चुका है। अब माफिया मुख्तार अंसारी यूपी की जेल में पहुंच चुका है। मुख्तार अंसारी भी इस बात को भली भंती जानता है कि बांदा जेल में उसकी डगर कठिन होगी क्‍योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उसके हर अपराध का हिसाब लेने वाली है। कुछ हिसाब सीएम योगी आदित्यनाथ के व्‍यक्तिगत दुश्‍मनी के भी हैं।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में वर्ष 2005 दंगे हुए थे। उस समय मुख्तार अंसारी खुली गाड़ी में दंगे वाले इलाकों में घूम रहा था। उस पर दंगे भड़काने का आरोप भी लगा था। तब योगी आदित्‍यनाथ गोरखुपर से सांसद हुआ करते थे। उस समय योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी को चुनौती दी थी और कहा था कि वह मऊ दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिला के रहेंगे। वह गोरखपुर से मऊ के लिए निकल भी पड़े थे, लेकिन तब न तो यूपी में बीजेपी की सरकार थी और न ही कोई पैठ, तो योगी आदित्‍यनाथ को दोहरीघाट में ही रोक दिया गया था।


2008 में योगी आदित्‍यनाथ ने फिर मुख्‍तार को ललकारा : मऊ दंगों के तीन साल बाद यानी वर्ष 2008 में योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍तार अंसारी को फिर ललकारा था। योगी आदित्‍यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में ऐलान किया कि वह आजमगढ़ में आतंकवाद के खिलाफ रैली निकालेंगे। तय तारीख के अनुसार सात सितंबर, 2008 को डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्‍य वक्‍ता योगी आदित्‍यनाथ थे। रैली की सुबह, गोरखनाथ मंदिर से करीब 40 वाहनों का काफिला निकला। उन्हें आजमगढ़ में विरोध की पहले से ही आशंका थी, इसलिए योगी आदित्यनाथ की टीम पहले से ही तैयार थी।


योगी आदित्‍यनाथ की गाड़ी पर हमला : योगी आदित्यनाथ का काफिला जब निकला तो सैकड़ों गाड़ियां पीछे थीं। कई सौ मोटरसाइकिलें भी योगी-योगी के नारे लगा रहे थे। योगी आदित्यनाथ काफिले में सातवें नंबर की लाल एसयूवी में बैठे थे। तभी एक पत्थर उनकी गाड़ी पर आकर लगा। योगी के काफिले पर हमला हो चुका था। हमला सुनियोजित था। उस वक्‍त योगी ने ये सकेंत दे दिया कि हमला मुख्‍तार अंसारी ने करवाया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि काफिले पर लगातार एक पक्ष से गोलियां चल रही थी, गाड़ियों को तोड़ा जा रहा था पुलिस मौन बनी रही।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक्सप्रेसवें पर अब इलेक्ट्रिक वाहन भी भरेंगे रफ्तार : हर 50 किमी पर बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट

City News Uttar Pradesh

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध परस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला : परिजनों का मानना हैं हत्या

City News Uttar Pradesh

“दईया रे दईया लाज मोहि लागे” : सवा करोड़ की रिकवरी पांच साल से रही “शर्माय” !

Banda : गर्मी आने के साथ पानी के लिए मचने लगा हो-हल्ला, वैध और अवैध खनन के चलते सूखने की कगार पर पहुंची नदियां …

बबलू सिंह ने सीएम योगी को बताया ‘हमदर्द’: फार्मर रजिस्ट्री हटने से किसानों के चेहरे पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़