29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अधिक शराब पीने से युवक की बिगड़ी हालत, मौत
उत्तर प्रदेश

अधिक शराब पीने से युवक की बिगड़ी हालत, मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक युवक ने अधिक शराब पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। नशे की हालत में युवक सो गया आटैर उसकी मौत हो गई। सुबह परिवारीजनों ने जगाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। करीब जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

अधिक शराब पीने से युवक की बिगड़ी हालत, मौत
Young man’s condition deteriorated due to excessive drinking, death

मिली जानकारी के अनुसार पैलानी थाने के चैकी पुरवा गांव निवासी राजकुमार (25) पुत्र नरबदिया मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। तीन दिन पहले उसकी दादी जगिया की असमय मौत हो गई थी। रविवार को शुद्धता थी। शुद्धता के बाद राजकुमार ने छककर शराब पी। घरवालों ने किसी तरह उसे कमरे में लिटा दिया। सुबह जब देर तक राजकुमार कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे छोटे भाई बुद्धराज ने उसे हिलाया डुलाया। लेकिन कोई हरकत नहीं की। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। परिजन उसे लेकर नजदी के अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई बुद्धराज ने बताया कि बचपन में मां रामश्री की मौत हो गई थी। सात साल पहले पिता की कैंसर की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। घर में सिर्फ दो ही भाई थे। मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते थे। बुद्धराज का कहना है कि अधिक शराब पी लेने से राजकुमार की मौत हुई है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड का ​शिमला बना बांदा: कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूरा इलाका

News : डकैती करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में घायल हुए दो बदमाश…

आयुक्त दिनेश सिंह नें ड्रीम प्रोजक्ट में तेजी के लिये डाला स्पीड का गेयर ! …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में औरंगजेब से जुड़ा ‘दिलचस्प’ अध्याय: ‘मुगल बादशाह’ ने बनवाया था ‘बालाजी मंदिर’

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर खंड आठ बन गया है महाचोर : प्रशासन कब तक रहेगा खामोश !

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़